एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू, 31 अगस्त को होगी गणपति की स्थापना

Kota News: राजस्थान के कोटा में गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं और इसके लिए मूर्तिकार भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं.

Ganesh Chaturthi 2022: कोटा में प्रथम पूजनीय गणपति (Ganesh) को घर लाने की तैयारियां शुरू हो गई है, जहां एक और मूर्तिकार भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं वहीं भक्त भी अपनी पसंद के गजानंद को घर लाने की तैयारियां कर रहे हैं. दो साल कोरोना महामारी के बाद इस बार मूर्तिकारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है.

वहीं शहर में कई स्थानों पर पीओपी की गणेश प्रतिमाएं भी बनाने का काम जोरशोर से चल रहा है, जबकि पीओपी की मूर्तियों पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने रोक लगा रखी है. इस साल गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) पूजा 31 अगस्त को है. देश में 10 दिन तक भगवान गणेश की पूजा होगी. शहर में गणेश चतुर्थी पर जगह-जगह पांडाल सजाए जाएंगे, जिनमें गणपति बप्पा की मूर्तियों को स्थापित किया जाएगा. मूर्तिकार व कारीगर भगवान गणेश की प्रतिमा बनाने में जुटे हैं. इसके साथ ही छोटी मूर्तियों की सजावट का काम भी जोर-शोर से चल रहा है.

प्रतिमाओं पर महंगाई की मार

इस बार महंगाई का असर भी गणेश मूर्तियों पर भी देखने को मिल रहा है. मूर्तिकारों ने बताया कि इस बार कच्चे माल जैसे मिट्टी, लकड़ी, बांस के दाम बढ़ने से लगभग 15 से 20 प्रतिशत तक मूर्तियां महंगी हैं. मूर्तिकारों ने बताया कि कोटा शहर में करीब 5 मूर्तिकार 50 मजदूरों के साथ जून माह से ही प्रतिमाओं का निर्माण करने में जुटे हुए हैं. तीन माह यानि नवरात्र तक मूर्तियां बनाने का काम चलता रहेगा. इस बार छोटी-बड़ी मिलाकर करीब 3 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं. इनमें 1 फीट से लेकर अधिकतम 12 फीट ऊंची प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं.
 
जल प्रदूषण को रोकने के लिए पीओपी की प्रतिमाओं पर रोक

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से पीओपी की प्रतिमाएं बनाने पर रोक लगी हुई है. इसके बावजूद पीओपी की प्रतिमाएं बन रही हैं. शहर में महावीर नगर, सीएडी सर्किल, रायपुरा चौराहा, स्टेशन, बजरंग नगर, केशवपुरा सहित अन्य स्थानों पर पीओपी की मूर्तियां बनाने का काम चल रहा है. जबकि प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) की मूर्ति बनाना, खरीदना व बेचना तथा नदी तालाबों में विसर्जन करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है.

घर आंगन के साथ शहर के प्रमुख चौराहे पर विराजमान होंगे गणपति

शहर में विभिन्न स्थानों पर गणपति बप्पा को विराजमान किया जाएगा. इनमें प्रथम पूज्य के विभिन्न रूप देखने को मिलेंगे, तो प्रतिमाओं के माध्यम से गजानन संदेश भी देते नजर आएंगे. कर्मयोगी सेवा संस्थान की ओर से नयापुरा में नारियल के रेशे से निर्मित इको फ्रेंडली गणपति पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे. इस दौरान करीब 300 नारियल के 16 किलो रेशे से आकर्षक व संदेशवाहक गणपति को तैयार किया गया है. करीब तीन फीट की प्रतिमा तैयार की जा रही है. प्रतिमा को बनाने में ऐसी कोई वस्तु का उपयोग नहीं किया जिससे पर्यावरण पर असर पड़ता हो.  

Bundi News: बूंदी में लगातार बारिश से बाघिन टी-102 की आजादी में देरी, इस वजह से ट्रेकिंग में बढ़ी परेशानी

ये रहेंगे आकर्षण का केंद्र

कोटा में विभिन्न संस्थाओं की ओर से गणपति को विभिन्न रूपों के साथ विभिन्न पदार्थों से बनाया जाता है, जहां काजू बादम, दाल, कागज के साथ अन्य तरह से गणपति दिखाई देंगे. इसके साथ ही गजानंद के रूपों में कहीं बंसी बजा रहे हैं तो कहीं भगवान शिव के रूप में दिखाई दे रहे हैं. वहीं मूशक पर विराजमान, सिंघासन पर, शंख पर, मोर, नंदी पर भी विराजमान हैं. प्रतिमाओं का विसर्जन अनंत चतुर्दशी पर होगा, जिसके तहत भव्य जुलूस निकाला जाता है.

Rajasthan News: राजस्थान में पिछले दो दशकों से लगातार दो बार नहीं बनी किसी भी पार्टी की सरकार, क्या इस बार गहलोत रचेंगे इतिहास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
Dungarpur News: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया
राजस्थान: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget