एक्सप्लोरर

जोधपुर पुलिस का अभद्र व्यवहार का आरोप, युवती बोली- मेरा हाथ पकड़ा, रुपयों की भी मांग की

Jodhpur News:जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में यातायात व्यवस्था व ट्रैफिक नियमों की अवेहलना करने वालों पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है. तीन दिन बाद महिला की एफआईआर दर्ज हुई.

Rajasthan News: जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में यातायात व्यवस्था व ट्रैफिक नियमों की अवेहलना करने वालों पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है. लोको रोड पर सरकारी मोटरसाइकिल पर यातायात पुलिस के एएसआई अमित मीणा ने बिना हेलमेट मोपेड पर चल रही एक युवती को रोका और हाथ पकड़कर मोपेड की चाबी निकाल ली. इतना ही नहीं महिला ने यह भी आरोप लागये है कि एएसआई ने 4-5 हजार रुपए भी मांगे. 

युवती के इंकार करने पर मामला बढ़ने लगा तो आसपास के लोग जमा हो गए. फिर रातानाडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तो एएसआई युवती की मोपेड को टक्कर मारकर निकल गया. इतना ही नहीं तीन दिन थाने के चक्कर लगाने के बाद बुधवार को महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है .एएसआई शराब के नशे में थाने पहुंचा, तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया उसे लाइन हाजिर कर उस पर विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है.

सरदारपुरा निवासी निकिता जैन ने बताया कि रातानाडा में उसका ब्यूटी पार्लर है. 15 जुलाई की रात 9:00 बजे मोपेड पर घर के लिए रवाना हुई थी. उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था ,लोको रोड पर सरकारी बाइक पर सवार होकर एएसआई पुलिस की वर्दी में आया. उसने युवती को रोकने के लिए आवाज लगाई, कुछ आगे जाकर उसने बाइक आगे लगाकर युवती को रोक दिया. युवती का आरोप है कि एएसआई ने हेलमेट ना पहने होने पर ₹5000 मांगे न देने पर मोपेड की चाबी मांगी उसने चाबी नहीं दी तो एएसआई ने हाथ पड़कर दूर हटाया.

चाबी निकालने लगा इस बीच आसपास के लोग वहां आ गए. युवती ने अपने घर वालो को फोन कर जानकारी दी उन्होंने पुलिस को सूचित किया. रातानाडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो एएसआई आवेश में आ गया युवती की मोपेड को टक्कर मारकर मौके से रवाना हो गया. युवती ने एएसआई के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है.

रातानाडा पुलिस थानाधिकारी प्रदीप डांगा ने बताया कि युवती की तरफ से एएसआई अमित मीणा के खिलाफ रुपए मांगना, मोपेड के टक्कर मारने का मामला दर्ज करवाया है.उसको दर्ज कर इसकी जांच उपनिरीक्षक भंवर सिंह को सौंप गई है. युवती की शिकायत पर जांच करने के लिए पुलिस ने एएसआई अमित मीणा को रातानाडा थाने बुलाया. एएसआई थाने पहुंचा लेकिन उस समय शराब के नशे में था. पुलिस ने उसकी जांच करवाई तो 179 एमएल शराब पीने की पुष्टि हुई. जिस पर एएसआई अमित मीणा को लाइन हाजिर कर विभाग की जांच के आदेश दिए गए.

ये भी पढ़े : Rajasthan: अनुदान के लिए फर्जीवाड़ा करने वाली 12 गोशालाओं पर एक्शन, भजनलाल सरकार ने लिया बड़ा फैसला

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget