एक्सप्लोरर

Rajasthan: अनुदान के लिए फर्जीवाड़ा करने वाली 12 गोशालाओं पर एक्शन, भजनलाल सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Jaisalmer News: मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया जैसलमेर में फर्जी अनुदान उठाने की शिकायतों के बाद 12 गौशालाओं द्वारा फर्जी अनुदान प्राप्त करने पर उनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है.

Rajasthan News: राजस्थान में सरकार अब गौशालाओं और नंदियों को बचाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है. इसके लिए सरकार अब जांच भी कर कार्रवाई भी कर रही है. गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि पूरे प्रदेश में गौशालाओं द्वारा फर्जी अनुदान प्राप्त करने की लगातार शिकायत रही है. इसपर राज्य सरकार द्वारा उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करेगी.
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कई गौशालाओं द्वारा फर्जी अनुदान प्राप्त किया जा रहा था. ऐसे में अब राज्य सरकार द्वारा जैसलमेर जिले में फर्जी अनुदान उठाने की शिकायतों की जांच करवाए जाने पर 12 गौशालाओं द्वारा फर्जी अनुदान प्राप्त करना पाया गया. राज्य सरकार द्वारा इन गौशालाओं के लाइसेंस निरस्त कर सम्बंधित कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया.

राज्य सरकार गौवंश के कल्याण के लिए संवेदनशील है और उसके लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा कि भविष्य में वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता देखते हुए गौवंश पालकों को हर गाय पर दिए जाने वाले अनुदान को बढ़ाने के सम्बन्ध में फैसला लिया जाएगा. बेसहारा गौवंश पालकों को हर गाय पर एक हजार रुपये अनुदान देने का प्रस्ताव है. 

क्या है अभी अनुदान की प्रक्रिया?
गौशाला और कांजी हाउस में संधारित निराश्रित गौवंश के भरण-पोषण के लिए वर्तमान में एक साल पहले का पंजीयन और न्यूनतम 100 गौवंश होने पर वित्तीय वर्ष 2019-20 से बड़े गौवंश के लिए 40 रुपये हैं. जबकि छोटे गौवंश के लिए 20 रुपये की दर से और वित्तीय वर्ष 2022-23 से 270 दिवस की सहायता राशि दिये जाने का प्रावधान है.

नंदीशालाओं में नर गौवंश और गौशालाओं में अपाहिज और अंधे गौवंश के भरण-पोषण के लिए सहायता राशि 12 महीने दिए जाने का प्रावधान है. उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा एक्ट 2005 के तहत न्यूनतम रोजगार की गारंटी दी जाती है. यह व्यक्तिगत लाभार्थियों की योजना है, जबकि गौशालाओं का संचालन स्वयंसेवी संस्थाओं और ट्रस्ट के द्वारा किया जाता है.

नंदियों को बचाने के लिए योजना
नंदियों को बचाने के लिए ग्राम पंचायत गौशाला और पशु आश्रय स्थल जनसहभागिता योजना और पंचायत समिति स्तरीय नंदीशाला जनसहभागिता योजना संचालित की जा रही है. इन दोनों योजनाओं के अंतर्गत आवेदन प्राप्त करने और पात्र संस्था का चयन करने के लिए जिला स्तर पर निविदा आमंत्रित की जाती है. साथ ही चयनित संस्था के साथ अनुबंध किया जाता है. 

उन्होंने बताया कि योजना के अन्तर्गत प्रावधित राशि 1 करोड़ और 1.57 करोड़ रुपये तकमीना प्राप्त किया जाता है. प्रशासनिक स्वीकृति जिला संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग के स्तर पर जारी की जाती है. उन्होंने बताया कि चयनित संस्था द्वारा योजना में प्रावधित राशि 1 करोड़ और 1.57 करोड़ रुपये का 10 प्रतिशत राशि का संस्था के हिस्से का काम संस्था द्वारा करवाया जाता है. 10 प्रतिशत काम पूरा होने के बाद राज्यांश की प्रथम, द्वितीय और तृतीय किश्त 40 : 40 : 10 के अनुपात में जारी किये जाने का प्रावधान है.

राजस्थान में उपचुनाव से पहले BJP संगठन में 'ऑपरेशन' की तैयारी, क्या है पार्टी का प्लान?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम योद्धा हो, तुम्हें मारने की साजिश... तुम्हारी मां ही सबसे बड़ी दुश्मन...' कैसे AI के इशारे पर बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा?
'तुम योद्धा हो, तुम्हें मारने की साजिश... तुम्हारी मां ही सबसे बड़ी दुश्मन...' कैसे AI के इशारे पर बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा?
'ऐसे लोगों को रात के अंधेरे में निपटा देंगे', डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की इन अधिकारियों को चेतावनी
'ऐसे लोगों को रात के अंधेरे में निपटा देंगे', डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की इन अधिकारियों को चेतावनी
इस मुस्लिम देश में लाखों भारतीय जमकर कमा रहे पैसा, 1 हजार लेकर लौटे तो भारत में हो जाते हैं 2 लाख
इस मुस्लिम देश में लाखों भारतीय जमकर कमा रहे पैसा, 1 हजार लेकर लौटे तो भारत में हो जाते हैं 2 लाख
'हमें साउथ अफ्रीका से सीखना होगा...', दूसरे टी-20 में हार के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव
'हमें साउथ अफ्रीका से सीखना होगा...', दूसरे टी-20 में हार के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव

वीडियोज

सीक्रेट लव का शैतान दुश्मन | Sansani
TMC सांसद ने मकर द्वार पर सुलगाई सिगरेट...Giriraj Singh ने सांसद को टोका | ABP News
UP Sir Update: घुसपैठियों के खिलाफ देश में पहली बार इतना बड़ा एक्शन! | SIR Controversy
Sandeep Chaudhary: विपक्ष को बिहार वाला भय...3 करोड़ वोट कटना तय? | SIR | Gyanesh Kumar
Hanumangarh Farmers Protest: देश का किसान इतना क्रोधित क्यों है? | Bharat ki Baat With Pratima

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम योद्धा हो, तुम्हें मारने की साजिश... तुम्हारी मां ही सबसे बड़ी दुश्मन...' कैसे AI के इशारे पर बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा?
'तुम योद्धा हो, तुम्हें मारने की साजिश... तुम्हारी मां ही सबसे बड़ी दुश्मन...' कैसे AI के इशारे पर बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा?
'ऐसे लोगों को रात के अंधेरे में निपटा देंगे', डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की इन अधिकारियों को चेतावनी
'ऐसे लोगों को रात के अंधेरे में निपटा देंगे', डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की इन अधिकारियों को चेतावनी
इस मुस्लिम देश में लाखों भारतीय जमकर कमा रहे पैसा, 1 हजार लेकर लौटे तो भारत में हो जाते हैं 2 लाख
इस मुस्लिम देश में लाखों भारतीय जमकर कमा रहे पैसा, 1 हजार लेकर लौटे तो भारत में हो जाते हैं 2 लाख
'हमें साउथ अफ्रीका से सीखना होगा...', दूसरे टी-20 में हार के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव
'हमें साउथ अफ्रीका से सीखना होगा...', दूसरे टी-20 में हार के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव
'हेमा जी को देखकर और भी तकलीफ होती है...' प्रेयर मीट में धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुईं कंगना कनौत
'हेमा जी को देखकर और भी तकलीफ होती है...' प्रेयर मीट में धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुईं कंगना कनौत
IAS संतोष वर्मा पर एक्शन! मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र को भेजा बर्खास्तगी का प्रस्ताव
IAS संतोष वर्मा पर एक्शन! मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र को भेजा बर्खास्तगी का प्रस्ताव
RITES में निकली बंपर पदों पर भर्ती, 40 साल तक उम्र वाले कर सकते हैं अप्लाई; जानें डिटेल्स
RITES में निकली बंपर पदों पर भर्ती, 40 साल तक उम्र वाले कर सकते हैं अप्लाई; जानें डिटेल्स
जोड़ों की उम्र कम कर देती है रोजाना की ये 8 गलतियां, डॉक्टर्स ने बताया किन आदतों को छोड़ना जरूरी
जोड़ों की उम्र कम कर देती है रोजाना की ये 8 गलतियां, डॉक्टर्स ने बताया किन आदतों को छोड़ना जरूरी
Embed widget