एक्सप्लोरर

Jodhpur: पुलिस को गच्चा देने के लिए शातिर चोरों ने बनाया प्लान, हुई चूक और फिर ये हो गया 

Jodhpur News: जोधपुर के एक मकान में हुई करोड़ों की चोरी के मामले का खुलासा हो गया है. मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा है. पुलिस ने आरोपियों से 7 तोला सोना और 2 किलो चांदी बरामद की है. 

Rajasthan Jodhpur Police Arrested Thieves: जोधपुर (Jodhpur) जिले में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं. शातिर चोर बेहद शातिराना अंदाज में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. आपराधिक वारदातों पर नकेल कसने के लिए पुलिस (Police) की तरफ से भी गश्त बढ़ा दी गई है. इस बीच पिछले दिनों 17 फरवरी को प्रताप नगर थाना क्षेत्र के एक मकान में हुई करोड़ों की चोरी के मामले का खुलासा हो गया है. मामले में 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है, जिसमें 2 नाबालिग हैं. पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट डीसीपी वंदिता राणा (Vandita Rana) ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एक नाबालिक चोर द्वारा रुपए खर्च करने की जानकारी से पुलिस को लीड मिली जिसके बाद पुलिस मुख्य आरोपी आमिर खान (Amir Khan) तक पहुंची. आमिर खान कमला नेहरू नगर में ही रहता है. पुलिस ने आरोपियों से 7 तोला सोना और 2 किलो चांदी बरामद की है. 

पुलिस रख रही थी नजर 
करोड़ों की चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस ने टीम बनाई गई थी. टीम ने जांच शुरू की तो पता चला कि आमिर इन दिनों जेल से बाहर है. वहीं, थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध क्षमता से ज्यादा खर्च करता नजर आया. पुलिस ने उस पर नजर रखना शुरू किया तब जाकर मामले का खुलासा हुआ. आमिर ने 2 नाबालिगों के साथ मिलकर एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और शातिर चोरों ने पुलिस को गच्चा देने के लिए तय किया था कि कोई पैसा खर्च नहीं करेगा. लेकिन इस बीच एक नाबालिक ने रुपए खर्च करना शुरू किया जिसके बाद पूरे मामले की परतें खुलती चली गई.  

ये थी पूरी घटना 
दरअसल, कमला नेहरू नगर में रहने वाले मोहम्मद यूनुस के घर घटना के समय कोई नहीं था. घर में करीब 1 किलो सोने के आभूषण और करीब 10 किलो से अधिक चांदी रखी थी. इसके बंटवारे की बात चल रही थी अगले दो-तीन दिन में बंटवारा होना भी था. मोहम्मद यूनुस पिछले दिनों मुंबई गए हुए थे जबकि परिवार के बाकी सदस्य नजदीक के ही अपने रिश्तेदार के यहां गए थे. लेकिन, इस बीच 17 फरवरी को घर के ताले टूटे हुए मिले. मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद अब मामले का पर्दाफाश कर दिया गया है.  

ये भी पढ़ें: 

Russia-Ukraine War: यूक्रेन से उदयपुर पहुंची 2 छात्राएं, बयां किए युद्ध के डरावने हालात

Rajasthan Old Pension Scheme: अध्यापक ने सीएम गहलोत को खून से लिखा धन्यवाद पत्र, कहा अब बनेंगे PM 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget