एक्सप्लोरर

Jat Reservation: केंद्र में आरक्षण की मांग को लेकर जाट समाज ने कसी कमर, कल से शुरू होगा महापड़ाव

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर और धौलपुर के जाट समाज ने आरक्षण की मांग को लेकर महापड़ाव की तैयारियां शुरू कर दी है. जाट समाज के संयोजक नेम सिंह ने लोगों को महापड़ाव में आने का निमंत्रण दिया है.

Jat Community Reservation Protest: धौलपुर के जाट समाज को केंद्र में ओबीसी के आरक्षण के लाभ की मांग को लेकर जाट समाज की तरफ से कल 17 तारीख से उच्चैन थाना क्षेत्र के जयचोली स्टेशन के पास महापड़ाव शुरू किया जायेगा. भरतपुर-धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति की तरफ से 7 जनवरी को महापंचायत कर सरकार को वार्ता के लिए 10 दिन का समय दिया गया था, लेकिन सरकार की तरफ से आज तक जाट आरक्षण संघर्ष समिति से किसी भी प्रकार की वार्ता की पहल नहीं की गई है. जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार (Nem Singh Faujadar) के तरफ से 12 जनवरी को जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन उसके बाद भी सरकार की तरफ से आरक्षण संघर्ष समिति कोई भी वार्ता की पहल नहीं हुई है.
 
अब जाट समाज की तरफ से कल 17 जनवरी को महापड़ाव करने की तैयारियां शुरू कर दी है. जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार ने गांव-गांव जाकर नुक्क्ड़ सभा कर जाट समाज के लोगों को महापड़ाव में आने का निमंत्रण दिया है. महापड़ाव के लिए सोमवार को नदबई विधानसभा के पिपरऊ गांव में जाट समाज की एक बड़ी सभा आयोजित की गई, जिसमें आसपास के कई गांव के लोग मौजूद रहें. सभा में आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार ने आवाहन किया कि वह 17 जनवरी को उच्चैन इलाके के जयचौली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, जहां से वह पहले पड़ाव की शुरुआत करेंगे. महापड़ाव में ही आगे की रणनीति जाट समाज तय करेगा.
 
क्या कहना है संयोजक नेम सिंह का?
 
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह ने बताया है कि भरतपुर और धौलपुर का जाट समाज आरक्षण की लड़ाई 1998 से लड़ रहा है. आरक्षण की लड़ाइ लड़ते हुए 25 वर्ष हो गए हैं. एक भी कागज ऐसा नहीं जिसकी पूर्ति हमने नहीं की हो. सारी लीगल फोर्मल्टी पूरी होने के बाद भी जानबूझकर सरकार दो जिलों के जाट समाज का मखौल उड़ा रही है. अब जाट समाज तंग आ चूका है. इस बार जाट समाज आरपार की लड़ाई के मूड़ में है. हम लोगों ने गांव-गांव जाकर लोगों को संगठित किया है और जागरूक किया है कि यह लड़ाई हमारे बच्चों के भविष्य की है.
 
कल 17 जनवरी से गांव जयचोली में महापड़ाव शुरू होगा. शुरुआत में आंदोलन का रूप गांधीवादी तरीके से रहेगा. हमने सरकार को 7 जनवरी से 17 जनवरी तक का समय दिया लेकिन सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं हुई है. कल से महापड़ाव शुरू करेंगे. उन्होंने कहा है कि अगर सरकार हमारे गांधीवादी तरीके को हमारी कमजोरी समझती है, तो यह सरकार की भूल होगी. हम पूर्ण रूप से आरपार की लड़ाई लड़ेंगे. हमने सारी टीमें गठित कर दी है.  कौन भोजन का इंतजाम करेगा और कौन चाय-पानी का यह सारी जिम्मेदारी हमने दे दी है. आंदोलन बहुत गंभीर है और बड़ा आंदोलन है. आंदोलन का मुख्य उद्देश्य यह है कि अब नहीं तो कभी नहीं. यह युवा तय कर चुके हैं कि इस बार हम तब पीछे हटेंगे जब हमे आरक्षण मिल जाएगा.
 
'भरतपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार'
 
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह ने कहा की डबल इंजन की सरकार तो कई जगह है लेकिन भरतपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार है. क्यों की मुख्यमत्री भजनलाल शर्मा भरतपुर के रहने वाले हैं और हम अधिकार पूर्वक यह उम्मीद भी रखते हैं कि वो अपने भाइयों की जायज मांग को गंभीरता से लेकर केंद्रीय नेतृत्व से बात करके अविलम्ब इस समस्या का समाधन कराये. आंदोलन कोई शौक में नहीं किये जाते हैं, आंदोलन मजबूरी में किए जाते हैं. सड़क और रेल की पटरी पर इस कड़ाके की सर्दी में हम जाकर बैठ रहें, धरना दे रहे हैं. घर छोड़कर जंगल में बैठते हैं तो आप समझ सकते हैं कि यह हमारे लिए कितनी गंभीर समस्या है.
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget