एक्सप्लोरर

Rajasthan: जालोर के गांव में सात दिनों से भरा लूणी नदी का पानी, ग्रामीण प्रशासन से नाराज

Jalore News: जालोर जिले के पावटा गांव में लूणी नदी का पानी भरा हुआ है. गांव की सड़कें और सभी मार्ग बाधित हो गए हैं. ग्रामीण ट्यूब से नदी पार कर रहे. प्रशासन से सुरक्षित मार्ग की मांग की जा रही है.

राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर उपखंड के पावटा गांव में पिछले 7 दिनों से लूणी नदी का पानी भरा हुआ है, जिससे ग्रामीणों की जिंदगी थम सी गई है. गांव के सभी संपर्क मार्ग बंद होने से 100 से अधिक परिवार अपने घरों में कैद हैं. खासरवी जाने वाली सड़क पर 2 किलोमीटर तक पानी भरा है और टांपी मार्ग पर भी पानी का तेज बहाव जारी है.

पानी के दबाव से सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनके बीच से ग्रामीण ट्यूब के सहारे जरूरत का सामान लाने-ले जाने को मजबूर हैं. ऐसे में हादसे का खतरा बना हुआ है, लेकिन स्थिति पर अब तक प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया है.

प्रशासन ने हालात का जायजा नहीं लिया- ग्रामीण

टांपी से पावटा, दूठवा से होतीगांव, दूठवा से गलीफा और सुंठड़ी से सुराचंद तक सभी मार्ग बाधित हो चुके हैं. ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर न तो हालात का जायजा लिया और न ही राहत की कोई व्यवस्था की. बच्चों और महिलाओं को ट्यूब पर बैठाकर नदी पार कराना ग्रामीणों की मजबूरी बन गई है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द राहत और सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की है. इस दर्दनाक स्थिति में लोग जान जोखिम में डालकर गुजर-बसर कर रहे हैं और गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.

कई रास्ते बंद हो गए हैं और गांवों का संपर्क टूट गया

बता दें, जालोर जिले में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं, जिससे कई रास्ते बंद हो गए हैं और गांवों का संपर्क टूट गया है. सुकड़ी, जवाई और खारी नदियाँ खतरे के निशान पर बह रही हैं. लोगों को खतरा बढ़ गया है, क्योंकि चारों तरफ पानी ही पानी है. 

लोगों के घरों में पानी घुस चुका है. करीब 100 घरों में लोग घरों से बाहर नहीं आ सकते. गांव में आने जाने के साधन बंद हैं और अगर राशन सामग्री लाना है तो इस पानी से होकर जाना पड़ता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget