एक्सप्लोरर

Exclusive: राजस्थान में ये विधायक बढ़ाएंगे BJP की टेंशन? लोकसभा चुनाव रिजल्ट का कर रहे इंतजार

Rajasthan News: राजस्थान में बीजेपी से बगावत कर विधानसभा चुनाव जीतने वाले विधायक लोकसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. वे 4 जून के बाद बागी तेवर दिखाने की तैयारी में हैं.

Rajasthan Politics: बीजेपी से बगावत कर विधानसभा चुनाव जीतने वाले विधायकों को 4 जून के लोकसभा चुनाव परिणाम का इंतजार है. चुनाव जीतने के बावजूद बागियों को पार्टी और सरकार में अहमियत नहीं मिली थी. 4 जून के बाद बागी तेवर दिखाने की तैयारी में हैं.

बसपा से शिवसेना में जाने वाले सादुलपुर के विधायक मनोज न्यांगली और बाड़ी के जशवंत गुर्जर भी वर्तमान सरकार से नाराज बताये जाते हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने बागियों को पाले में कर लिया है. लेकिन ज्यादातर बागी मंत्री या मंत्री के बराबर का दर्जा चाहते हैं.

मलाईदार पद नहीं मिलने पर परिवार से किसी को नगरीय निकाय या पंचायती चुनाव में उतारने की तैयारी कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक बागी विधायकों ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं. लेकिन इशारों इशारों में बात कह दी है. भरतपुर की बयाना से ऋतू बनावत निर्दलीय विधायक और हनुमानगढ़ से गणेश राज बंसल निर्दलीय विधायक हैं.

बाड़मेर जिले की शिव सीट से निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी, बाड़मेर से प्रियंका चौधरी भी निर्दलीय विधायक हैं. डीडवाना से यूनुस खान, सांचौर से जीवाराम, चित्तौड़गढ़ से चंद्रभान सिंह आक्या, भीलवाड़ा से अशोक कोठारी पर सबकी नजरें टिकीं हैं. रविंद्र सिंह भाटी और वसुंधरा सरकार में मंत्री रहे यूनुस खान ने पत्ते नहीं खोले हैं.

बागी विधायकों को लोकसभा चुनाव परिणाम का इंतजार

रविंद्र सिंह भाटी ने बाड़मेर-जैसलमेर से लोकसभा की ताल ठोकी हैं. राजस्थान विधानसभा का चुनाव परिणाम के बाद सबसे पहले चंद्रभान सिंह आक्या ने जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद कयास लगाये जाने लगे कि बीजेपी ने आक्या को निर्दलीय लोकसभा चुनाव न लड़ने के लिए मना लिया है.

इसलिए अब आक्या को बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा जा सकता है. ऋतू बनावत, जीवाराम, अशोक कोठारी के नामों की भी चर्चा है. मनोज और जशवंत ने शिवसेना का साथ पकड़ लिया है. लेकिन गठबंधन के नाते कोई न कोई जिम्मेदारी दी जा सकती है. प्रियंका चौधरी को संगठन में जगह मिल सकती है. कई और विधायकों के नामों की चर्चा है. 

Rajasthan Heat Wave: बूंदी में भीषण गर्मी का कहर जारी, लू लगने से महिला मनरेगा मजदूर और शख्स की मौत

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget