एक्सप्लोरर

Baba Ramdev: हेट स्पीच मामले में योगगुरु बाबा रामदेव को कोर्ट से आदेश, 5 अक्टूबर को आना होगा बाड़मेर 

Barmer News: बाबा रामदेव पिछले साल 2 फरवरी को बाड़मेर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे थे. मंच से जनसंबोधन करते हुए वहां रामदेव ने एक धर्म विशेष को लेकर विवादित टिप्पणी की थी.

Ramdev Hate Speech Case: राजस्थान हाई कोर्ट से योग गुरु बाबा रामदेव (Ramdev) को झटका लगा है. उनके खिलाफ धर्म विशेष पर टिप्पणी करने को लेकर बाड़मेर के चौहटन थाने में मुकदमे दर्ज किया गया था. इस मामले में बाबा रामदेव को 5 अक्टूबर को पुलिस थाने में पेश होना होगा. इसके अलावा बाबा रामदेव की ओर से इस विविध अपराधी की याचिका पर सुनवाई के बाद गिरफ्तारी पर 13 अप्रैल तक रोक लगाई थी. अंतरिम रोक को 16 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है. बाबा रामदेव की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेंद्र सिंह दासपा इस मामले में पैरवी करने पहुंचे. कोर्ट ने सरकारी अधिकवक्ता गुप्ता को निर्देश दिए हैं कि अगली सुनवाई पर 16 अक्टूबर को केस डायरी भी पेश करें.

दरअसल, योग गुरु बाबा रामदेव पिछले साल 2 फरवरी को बाड़मेर में आयोजित हो रहे धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे. मंच से पंडाल में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए वहां पर योग गुरु बाबा रामदेव ने एक धर्म विशेष को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. बाड़मेर जिले में 5 फरवरी को टी खान के नाम से बाबा रामदेव के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के खिलाफ दुश्मनी नफरत और कटुता को बढ़ावा देने वाले भड़काऊ बयान देने के आरोप में एक प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी.

मामला दर्ज होने के बाद योगगुरु बाबा रामदेव की ओर से हाई कोर्ट में राहत के लिए याचिका पेश की गई. इसमें 13 अप्रैल को कोर्ट ने राहत देते हुए 20 मई को अनुसंधान अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए निर्देश दिए थे. लेकिन बाबा रामदेव पेश नहीं हुए थे. अब हाई कोर्ट ने एक बार फिर उन्हें 5 अक्टूबर को पेश होने के निर्देश दिए हैं. इस मामले की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी.

योगगुरु बाबा रामदेव ने यह दिया था बयान
योग गुरु स्वामी रामदेव ने 2 फरवरी 2023 को बाड़मेर में एक धार्मिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभा मे विवादित बयान दिया था. बाबा रामदेव ने मंच से कहा था कि मुसलमान सुबह की नमाज पढ़ते हैं. उसके बाद उनसे पूछो कि तुम्हारा धर्म क्या कहता है? बस पांच बार नमाज पढ़ो उसके बाद मन में जो आए वो करो. हिंदुओं की लड़कियों को उठाओ और जो भी पाप करना है वो करो. मुस्लिम समाज के बहुत से लोग ऐसा ही करते हैं लेकिन नमाज जरूर पढ़ते हैं. आतंकवादी और अपराधी बनकर खड़े हो जाते हैं लेकिन नमाज जरूर पढ़ते हैं. मुस्लिम इस्लाम का मतलब ही नमाज समझते हैं. यही सिखाया जाता है, लेकिन हिंदू धर्म में ऐसा नहीं है.

योगगुरु बाबा रामदेव के विरुद्ध बाड़मेर पुलिस थाने में मामला दर्ज होने के बाद फिर दर्ज करने वाले का नाम पिटाई खान सामने आया. एफआईआर दर्ज होने के बाद पिटाई खान मीडिया के सामने आया और कहा था कि मैंने यह मामला दर्ज नहीं करवाया है. मुझे फंसाया गया है. मुझे मेरे वकील ने कई सालों से जमीन विवाद को लेकर फोन करके बुलवाया था. वकील ने बहाने से अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर ले लिए थे. पिटाई खान ने बताया था कि वो अनपढ़ है. इसके साथ ही उसने कहा कि इस मामले में आगे कोई भी कार्रवाई नहीं चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election: राजस्थान में 'कास्ट किंग' को बड़े तरीके से BJP ला रही अपनी तरफ, हर जोन में दिग्गजों को जोड़ने का 'मास्टर प्लान'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget