एक्सप्लोरर

निर्दोष दिव्यांग को हाई कोर्ट से मिला न्याय, तुरंत रिहाई और सरकार को मुआवजा देने का निर्देश

Churu News: चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में हरि सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई, जिसमें उनके भतीजे के अपहरण और मारपीट के आरोप लगे.

न्यायालय के सिद्धांत के अनुसार अक्सर कहा जाता है कि भले ही गुनहगार छूट जाए लेकिन किसी निर्दोष को सजा नहीं मिले ठीक वैसा ही राजस्थान हाई कोर्ट के फैसले में देखने को मिला है. राजस्थान हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में एक निर्दोष दिव्यांग व्यक्ति अमीचंद की रिहाई का आदेश देते हुए राज्य सरकार को उसे दो लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है. 

यह आदेश न्यायाधीश मनोज कुमार गर्ग की एकलपीठ ने दिया. अमीचंद पिछले दो महीने से जेल में बंद था, जबकि पुलिस की पुनः जांच में वह पूरी तरह निर्दोष पाया गया.

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता कौशल गौतम ने पैरवी की. हाई कोर्ट ने तारानगर एडीजे द्वारा अमीचंद की रिहाई याचिका खारिज करने के आदेश को गलत ठहराते हुए कहा कि तकनीकी आधार पर किसी निर्दोष को जेल में रखना न्याय के मूल सिद्धांतों के विपरीत है.

अमीचंद 80-85% दृष्टिबाधित हैं और उनका घटनास्थल से कोई लेना-देना नहीं था. कोर्ट ने कहा कि व्यक्ति की स्वतंत्रता सर्वोपरि है और संविधान में निहित मूल अधिकारों की रक्षा न्यायपालिका का प्रथम दायित्व है.

न्यायालय ने इस मामले में गंभीर टिप्पणियां करते हुए कहा कि यह केवल गलत जांच का मामला नहीं, बल्कि एक दिव्यांग निर्दोष व्यक्ति को जेल में डालकर प्रशासनिक लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी का भी परिचायक है. कोर्ट ने प्रथम जांच अधिकारी और संबंधित थाना प्रभारी (एसएचओ) के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं.

हाई कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों से आमजन के बीच न्यायिक और प्रशासनिक व्यवस्था पर अविश्वास उत्पन्न होता है, जो लोकतंत्र के लिए घातक है. कोर्ट के इस फैसले को 'रिपोर्टेबल जजमेंट' घोषित किया गया है ताकि भविष्य में ऐसे मामलों में मार्गदर्शन के रूप में इसका उपयोग किया जा सके.

यह था मामला 

चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में हरि सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई, जिसमें उनके भतीजे के अपहरण और मारपीट के आरोप लगे. पुलिस ने अमीचंद समेत कई लोगों पर आरोप पत्र पेश किया. हालांकि, अमीचंद 80-85% दृष्टिबाधित हैं और उनका घटनास्थल से कोई लेना-देना नहीं था. एक प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी द्वारा की गई पुनः जांच में यह साफ हो गया कि उन्हें झूठा फंसाया गया था.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget