एक्सप्लोरर

Rajasthan Mansoon Update: मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुआ उदयपुर संभाग, आज राजस्थान के इन जिलों में हो सकती है भारी बरसात

राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश उदयपुर और बांसवाड़ा जिले में हुई है. प्रदेश में आज भी ऑरेंज अलर्ट के साथ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, इसमें अजमेर, भरतपुर, कोटा, जयपुर और उदयपुर संभाग हैं.

Udaipur News: सावन माह की गुरुवार को हुई शुरुआत ने राजस्थान में बारिश की झड़ी लगा दी है. राजस्थान में इंद्रदेव जमकर मेहरबान हो रहे हैं. कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई जिससे कई क्षेत्र जलमग्न हो गए. प्रदेश के सैकड़ों जलाशयों में पानी की आवक हो गई. सबसे ज्यादा बारिश उदयपुर संभाग में हुई, जहां कई इलाके जलमग्न हो गए. 

देर रात तक हुई बारिश
बारिश का दौर सुबह से शुरू हुआ जो मेघ गर्जन के साथ देर रात तक चालू रहा. मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को भी राजस्थान के कई क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट यानी भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है और निगरानी रखने के लिए भी कहा गया है. 

उदयपुर-बांसवाड़ा के हाल
राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश उदयपुर और बांसवाड़ा जिले में हुई है. बांसवाड़ा की बात करें तो यहां हुई तेज बारिश से बाजारों में दो-दो फीट तक पानी भर गया जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं उदयपुर की बात करें तो बारिश का दौर सुबह 11 बजे से ही मूसलाधार बारिश शुरू हुई जो बीच में कुछ देर के लिए रूकी और फिर से शुरू हो गई. इसके बाद पिंडवाड़ा जाने वाले मार्ग नेशनल हाईवे 76 और उदयपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर गांव में पानी भर गया. यही नहीं हाईवे के दोनों तरफ ऊंची-ऊंची पहाड़ियों से पानी के झरने बहने लगे. शाम 4 बजे के आसपास कुछ देर के लिए बारिश रुकी लेकिन शाम को करीब 6:30 बजे फिर से बारिश सक्रिय हुई और तेज मेघगर्जन के साथ देर रात तक मूसलाधार बारिश होती रही.

आज फिर भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार जिस प्रकार से गुरुवार को पूर्वी राजस्थान के पांच संभागों में ऑरेंज अलर्ट जारी करने के साथ में भारी बारिश की चेतावनी दी थी उसी प्रकार से इन्हीं संभागों में शुक्रवार को भी ऑरेंज अलर्ट के साथ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, इसमें अजमेर, भरतपुर, कोटा, जयपुर और उदयपुर संभाग है. यहां गुरुवार को भी तेज बारिश हुई.

जयपुर में यह हाल
मौसम विभाग ने गुरुवार को जारी किए पिछले 24 घंटे के आंकड़ों में जयपुर में 8 एमएम बारिश होना बताया है. हालांकि इसके बाद शाम को भी जयपुर में बारिश हुई है. जयपुर में बारिश का दौर होने की वजह से तापमान में गिरावट भी आई है. यहां अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा. 

इसके अलावा भीलवाड़ा में 7.4 एमएम, अलवर में 14 एमएम, चित्तौड़गढ़ में 10 एमएम, उदयपुर में सबसे ज्यादा 3.5 इंच, जैसलमेर में 14.6 एमएम, चुरू में 36.6, श्रीगंगानगर 86 एमएम, सिरोही 19 एमएम सहित अन्य हिस्सों में बारिश हुई.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Weather Forecast Today: राजस्थान के इन जिलों में बारिश के साथ गिर सकती है बिजली, अलर्ट जारी, जानें- मौसम का ताजा अपडेट

Rajasthan News: उदयपुर हत्याकांड में पुलिस को मिली कामयाबी, भड़काऊ भाषण का आरोपी गौहर चिश्ती गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में निकाय चुनाव लड़ेगी RPI, रामदास अठावले का ऐलान
राजस्थान में निकाय चुनाव लड़ेगी RPI, रामदास अठावले का ऐलान
जोधपुर में बारिश में गिरी जर्जर मकान की छत, मलबे में दबकर मासूम की मौत
जोधपुर में बारिश में गिरी जर्जर मकान की छत, मलबे में दबकर मासूम की मौत
RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget