एक्सप्लोरर

राजस्थान में गर्मी से कई लोगों की मौत, भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने दी राहत वाली खबर

Rajasthan Heatwave: गर्मी से बुरी तरह तप रहे राजस्थान में एक जून से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, कुछ दिन में राजस्थान के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

Rajasthan Heatwave Alert: राजस्थान में मौसम ने अपना विकराल रूप ले लिया है. हर दिन तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है. यहां पर सरकार अलर्ट मोड पर है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार 1 मार्च से अब तक 3965 हीटस्ट्रोक केस आए और अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है. 

राजस्थान के सभी अस्पतालों में डॉक्टर्स को अलर्ट किया है. इतना ही नहीं, अगर कोई बड़ी समस्या आती है तो अस्पताल के अधीक्षक को जिम्मेदार माना जाएगा. वहीं, मौसम विभाग ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है. गर्मी से तप रहे राजस्थान को एक जून से थोड़ी राहत मिल सकती है. माना जा रहा है कि एक जून से तापमान में गिरावट आ सकती है.

क्या है मौसम विभाग का अलर्ट?
जयपुर मौसम विभाग में निदेशक डॉ राधे श्याम शर्मा का कहना है कि 31 मई से 2 जून जयपुर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी बारिश की संभावना है. राज्य में एक जून से हीटवेव से राहत मिलने की प्रबल संभावना है. अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से नीचे दर्ज होने की संभावना है. 

राज्य के कुछ भागों में आगामी 48 घंटों के लिए भीषण लू (Severe Heatwave) के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट. 31 मई से हीटवेव की तीव्रता व क्षेत्र में कमी होने की प्रबल संभावना. वहीं बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर में तेज हीटवेव का अलर्ट जारी किया है.

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर
राज्य में हीटवेव को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने कड़े इंतजाम किए हैं. अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि हीटवेव से प्रभावित रोगियों के उपचार के लिए चिकित्सा संस्थानों में डेडीकेटेड हीट स्ट्रोक वार्ड बनाए गए हैं और उनके लिए बेड भी आरक्षित किए गए हैं. 

राज्य एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं. एम्बुलेंस में एयर कंडीशन और आइस पैक सहित अन्य आवश्यक उपचार सुविधाओं का प्रबंध किया गया है. समय-समय पर मेडिकल स्टाफ को ट्रेनिंग दिया गया है और मॉक ड्रिल्स की गई हैं. 

हीटवेव से पीड़ित यहां करें कॉल
हीटेवव से पीड़ित व्यक्ति राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम 0141-2225000, टोल फ्री नंबर - 1070 तथा आपातकालीन एम्बुलेंस सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 104 एवं 108 पर सम्पर्क कर सकता है.

यह भी पढ़ें: 12 दिन बाद उदयपुर का पारा 4 डिग्री गिरा, माउंट आबू के बाद दूसरा सबसे तापमान, फिर भी 2 की मौत

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, अशोक गहलोत, रंधावा-डोटासरा पुलिस हिरासत में
CEC के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, अशोक गहलोत, रंधावा-डोटासरा पुलिस हिरासत में
सीकर में मूसलाधार बारिश से जलभराव, बस अड्डा डूबा; बिजली व्यवस्था चरमराई
सीकर में मूसलाधार बारिश से जलभराव, बस अड्डा डूबा; बिजली व्यवस्था चरमराई
RCA चुनाव में क्रिकेट से ज्यादा सियासी परिवारों की चर्चा, 5 दावेदार मैदान में
RCA चुनाव में क्रिकेट से ज्यादा सियासी परिवारों की चर्चा, 5 दावेदार मैदान में
जोधपुरः मंत्री शेखावत से मुलाकात के बाद बनी सहमती, काम पर लौटे एम्स के डॉक्टर्स
जोधपुरः मंत्री शेखावत से मुलाकात के बाद बनी सहमती, काम पर लौटे एम्स के डॉक्टर्स

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
Ujjain Masjid Live: उज्जैन में शाही मस्जिद मामले में शहर काजी के घर के बाहर पथराव, एक्शन में फोर्स
Live: उज्जैन में शाही मस्जिद मामले में शहर काजी के घर के बाहर पथराव, एक्शन में फोर्स
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
Wooden Table Cleaning: क्या फीकी पड़ गई है लकड़ी की मेज? बिना पॉलिश ऐसे चमकाएं
क्या फीकी पड़ गई है लकड़ी की मेज? बिना पॉलिश ऐसे चमकाएं
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
Embed widget