एक्सप्लोरर

Rajasthan: 10वीं के आंसर शीट सोशल मीडिया पर किए गए शेयर! 4 सरकारी शिक्षक ससपेंड, जानें- पूरा मामला

Rajasthan News: राजस्थान में 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में लापरवाही के चलते 4 शिक्षकों को 3 साल के लिए निलंबित कर दिया गया है. कोई सहकर्मी व पिता से तो कोई इंटर्न से आंसर शीट चेक करवा रहा था.

Rajasthan Teachers Suspended News: राजस्थान में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा की आंसर शीट की जांच में घोर लापरवाही सामने आया है. इस पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए 4 सरकारी स्कूल शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अलवर और डीडवाना-कुचामन जिलों के 2-2 शिक्षकों को आंसर शीट जांचने की प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी करने पर 3 साल के लिए निलंबित किया गया है. इस कार्रवाई से राज्य भर के शिक्षा अधिकारियों में हड़कंप मच गया है.

सीनियर शिक्षक ने इंटर्न को दिया अपना काम
अलवर जिले के रेलवे स्टेशन सेकेंडरी स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक ओम प्रकाश सैनी को कक्षा 10वीं गणित की उत्तर पुस्तिकाएं वितरित करने की जिम्मेदारी दी गई थीं. लेकिन, उन्होंने यह कार्य स्वयं न करते हुए एक इंटर्न के माध्यम से कॉपियां शिक्षिका मीनाक्षी अरोड़ा को सौंप दीं. मीनाक्षी अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं की तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी. निदेशालय ने इस पूरे घटनाक्रम को परीक्षा गोपनीयता के उल्लंघन की गंभीर चूक मानते हुए दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है.

शिक्षक ने सहकर्मी को और सहकर्मी ने पिता को जांच के लिए दिए 10वीं के पेपर्स
डीडवाना-कुचामन जिले के निंबाड़ी मकसाना सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक भवरुद्दीन को संस्कृत विषय की 366 उत्तर पुस्तिकाएं जांचने को दी गई थीं. उन्होंने यह कार्य अपने सहकर्मी प्रदीप शर्मा की सहायता से पूरा किया, लेकिन प्रदीप ने ये कॉपियां अपने पिता को किराने की दुकान पर जांचने को दे दीं. इस घटना का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिससे शिक्षा विभाग को कड़ी कार्रवाई करनी पड़ी. विभाग ने भवरुद्दीन और प्रदीप शर्मा- दोनों को 3 वर्षों के लिए निलंबित कर दिया है.

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कहा है कि इस प्रकार की लापरवाही न केवल परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता को प्रभावित करती है, बल्कि छात्रों की मेहनत और विश्वास पर भी सवाल खड़े करती है. विभाग ने सभी शिक्षकों को चेतावनी दी है कि भविष्य में मूल्यांकन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget