एक्सप्लोरर

Rajasthan News: बीजेपी विधायकों ने लौटाए गहलोत सरकार के दिए आईफोन-13, अब सरकार की ओर दिया गया यह जवाब

Rajasthan News: सभी विधायकों ने चर्चा करने के बाद निर्णय लिया है कि राज्य सरकार पर पड़ने वाले वित्तीय भार को देखते हुए कांग्रेस सरकार के द्वारा दिए गए आईफोन वापस करेंगे.

Rajasthan News: राजस्थान सरकार के वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश होने के बाद बुधवार को सभी विधायकों को बजट की कॉपी, लेदर बैग, आईफोन-13 गिफ्ट की सौगात दी गई. राजस्थान की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी ने गहलोत सरकार के गिफ्ट एप्पल आईफोन 13 को लौटाने का निर्णय लिया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. पूनिया ने ट्वीट किया नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत सभी विधायकों ने चर्चा करने के बाद निर्णय लिया है कि राज्य सरकार पर पड़ने वाले वित्तीय भार को देखते हुए कांग्रेस सरकार के द्वारा दिए गए आईफोन वापस करेंगे.

सीएम के सलाहकार ने क्या कहा
बीजेपी के विधायकों के आईफोन लौटाने के फैसले पर सीएम गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा ने बीजेपी पर ट्वीट कर निशाना साधा है. संयम लोढ़ा ने ट्वीट कर कहा कि इसी विधानसभा के पहले सत्र में लैपटॉप और आईपैड दिए गए थे वो तो वापस नहीं किए. 30 लाख के फ्लैट का क्या ? काम से जुड़ी वस्तुएं देने की प्रथा सबसे पहले वसुंधरा के पहले कार्यकाल में कंप्यूटर से शुरू हुई थी.

बीजेपी नेताओं का क्या कहना है
बता दें कि बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सदन में अपने मौजूदा कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया था. इसके बाद विधानसभा से जाते समय सभी विधायकों को ब्रीफकेस की जगह एक बैग और आईफोन 13 तोहफे के रूप में दिया गया. माना जा रहा है कि महंगे तोहफे पर करीब एक करोड़ 58 लाख रुपए खर्च किया गया है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि कोरोना काल की वजह से राज्य की माली हालात ठीक नहीं है इसलिए आईफोन लौटाने का निर्णय लिया गया है. राज्य की जनता पर अनावश्यक भार नहीं पड़े इसलिए सभी की सहमति सेआईफोन लौटाने का निर्णय लिया गया.

कई ने कहा हमारे पास पहले से था
गहलोत सरकार का कहना है कि अबतक जो विधायक पूरी तरीके से पेपरलेस और अपडेटेड नहीं थे, वो अपडेटेड रहेंगे. वे सभी आईफोन 13 से स्मार्ट बनेंगे. विधायकों को ऐसे गिफ्ट पहली बार नहीं बांटे गए हैं. इससे पहले भी गहलोत सरकार उन्हें एप्पल आईपैड और लैपटॉप जैसे महंगे गैजेट्स गिफ्ट कर चुकी है. इस सरप्राइज गिफ्ट से कई विधायक प्रसन्न दिखे तो कई ने कहा कि हमारे पास तो पहले से ही था सरकार ने एक और दे दिया तो रख लेंगे. सीएम गहलोत ने अपने पिछले बजट में राज्य के सभी 200 विधायकों को आईपैड दिए थे. हालांकि, बीजेपी विधायकों द्वारा गिफ्ट लौटाने के ऐलान के बाद कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

ये भी पढ़ें:

Hardoi News: हिजाब पहनकर ज्वैलरी की दुकानों में चोरी करने वाली 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, तरीका आपको हैरान कर देगा

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज पेट्रोल-डीजल कितना हुआ महंगा, एक क्लिक में यहां करें चेक

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
डूंगरपुर के हॉस्टल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, खाने में कीडे़ और कंकड़ देख भड़के विधायक
डूंगरपुर के हॉस्टल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, खाने में कीडे़ और कंकड़ देख भड़के विधायक
मानसून सत्र से पहले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लौटाई अपनी सुरक्षा, गृहमंत्री को लिखा लेटर
मानसून सत्र से पहले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लौटाई अपनी सुरक्षा, गृहमंत्री को लिखा लेटर
NEET पेपर लीक मुद्दे पर संसद में मुखर रहेगी कांग्रेस, सचिन पायलट बोले- जिद पर अड़ी है सरकार
NEET पेपर लीक मुद्दे पर संसद में मुखर रहेगी कांग्रेस, सचिन पायलट बोले- जिद पर अड़ी है सरकार

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget