एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: सियासी सरगर्मियों के बीच वसुंधरा राजे हुईं एक्टिव, कहा- राजस्थान में होगा बदलाव

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे लगातार प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्रों में जा भी रही हैं. वह कल बणेश्वर धाम भी गईं, जहां उन्होंने कुछ दूरी पैदल भी तय की.

Rajasthan News: राजस्थान में चुनावी साल में राजनीतिक गरमाहट शुरू हो गई है. एक तरफ जहां बीजेपी (BJP) ने जन आक्रोश रथ निकाला, वहीं कांग्रेस (Congress) की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को तेज कर दिया है. लेकिन इन सबके बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया (Vasundhara Raje) एक्टिव नजर आ रही हैं. राजे ने अपने सोशल मीडिया की डीपी बदल दी है, जिसमें उन्होंने जय-जय राजस्थान का स्लोगन दिया है. 

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे लगातार प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्रों में जा भी रही हैं. वह कल बणेश्वर धाम भी गईं. रोचक बात रही की उन्होंने कुछ दूरी पैदल भी तय की. यही से यहां की सियासी हलचल तेज हो गई. उन्होंने कहा कि जो काम रह गए हैं हमारी सरकार पूरा कराएगी. उन्होंने कहा कि राजस्थान में बदलाव होगा.

ये बातें खुद राजे ने लिखी
अपने सोशल मीडिया पर वसुंधरा राजे ने लिखा है, "बेणेश्वर धाम की यात्रा के दौरान यहां मैंने नया टापरा (दोलपुरा) से बेणेश्वर धाम तक पैदल यात्रा की और मेले में चूड़ियां खरीद कर पहनी. साथ ही पूजन के लिए मावजी और काली माता की तस्वीरें भी खरीदी. हमारी बीजेपी सरकार ने यहां मावजी महाराज का भव्य पैनोरमा विकसित करवाया था, जिसका अवलोकन कर सुखद अनुभूति हुई. संत मावजी महाराज एवं बेणेश्वर की पुरातन धार्मिक परम्पराओं में कई वैज्ञानिक रहस्य समाहित हैं. यह पैनोरमा मावजी के उन्हीं आदर्शों को समाज तक पहुंचाता है."

'अब बदलाव होगा'
वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "मुझे विश्वास है राजस्थान में अब बदलाव होगा और वागड़ सहित हर क्षेत्र में जो भी काम शेष रहे थे, उन्हें हम पूरा करवाएंगे. हमारी सरकार ने वागड़ सहित प्रदेश के हर क्षेत्र का समग्र विकास करने का प्रयास किया था और आगे भी हम दोगुनी गति से विकास कार्य करवाएंगे. मैं मानती हूं कि मावजी मात्र एक संत ही नहीं, बल्कि सर्वश्रेष्ठ भविष्यवक्ता थे. चौपड़ों में लिखी उनकी हर एक भविष्यवाणी आज सच हो रही है. मावजी ने कोरोना जैसी महामारी के लिए 300 साल पहले ही अपने चौपड़ों में लिख दिया था कि पृथ्वी पर ऐसे भयंकर प्रकोप होंगे, जिससे नगर बाजार सब वीरान हो जाएंगे."

लगातार बढ़ी सक्रियता
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सक्रियता बढ़ गई है. राज्य अलग-अलग क्षेत्रों में जाने लगीं हैं. अलग-अलग जगहों और मंचों से अशोक गहलोत सरकार पर हमला बोल रही हैं. पिछले दिनों उन्होंने किरोड़ी लाल मीणा के धरने का समर्थन भी दिया है. इस तरीके से राजे की बढ़ती सक्रियता से राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: PM मोदी की जनसभा की सफलता के लिए BJP ने कसी कमर, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया मैदान में उतरे

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget