एक्सप्लोरर

Udaipur News: 20 तारीख से खुल जाएगा राजस्थान का पहला ट्रैफिक पार्क, बच्चों को खेल-खेल में सिखाए जाएंगे ट्रैफिक रूल

Rajasthan News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बजट भाषण में इस पार्क की घोषणा की थी. इस तरह के ट्रैफिक पार्क प्रदेश के 17 जिलों में बनाए जाएंगे. इसके निर्माण पर 21 लाख रुपये की लागत आई है.

उदयपुर: हर शहर में लोगों के टहलने और बच्चों के मनोरंजन के  लिए पार्क होते हैं. कई जगह ओपन जिम तो कही पर बच्चों के प्ले पार्क होते हैं.यहां लोग जाते हैं और परिवार-दोस्तो के साथ समय बिताते हैं.लेकिन ऐसा पार्क हो जहां प्ले पार्क और जिम की जगह यातायात के नियम सिखाए जाएं, ऐसा ही पार्क उदयपुर में बनकर तैयार हो चुका है. इसका 20 जनवरी को लोकार्पण कार्यक्रम होने जा रहा है.इस पार्क में बच्चों और किशोर-किशोरियों को खेल-खेल में यातायात के नियमों के बारे में बताया जाएगा.आइये जानते हैं इस पार्क के बारे में.  

ऐसा है राजस्थान का पहला ट्रैफिक पार्क
आरटीओ पीएल बामनिया ने बताया कि यह प्रदेश का पहला ट्रैफिक पार्क है. इसका उद्घाटन 20 जनवरी को होगा. इस पार्क में यातायात संकेतक हैं. इन संकेतकों के माध्यम से नई पीढ़ी को यातायात के नियमों की पालना सिखाई जाएगी. पार्क में जो संकेतक होंगे वह है सड़क सुरक्षा चिह्न, आदेशात्मक चिह्न, रुकने, रास्ता देने, प्रवेश निषेध, सड़क मार्ग की लंबाई-चौड़ाई और ऊंचाई,मोड़-अंधे मोड़, भार सीमा, गति सीमा आदि होंगे.  पार्क में बच्चों के ईको फ्रेंडली बैट्री संचालित टॉय कार, जीप उपलब्ध कराया जाएगा. इससे बच्चों को खेल-खेल में यातायात नियम सिखाए जाएंगे.इसको पूरा सामान्य पार्क की तरह ही बनाया गया है. जिसमें हर जगह ट्रैफिक के नियमों को बताया गया है. 

किसलिए जरूरी है ट्रैफिक पार्क
ट्रैफिक पार्क की युवा पीढ़ी को सबसे ज्यादा जरूरी है. इसके पीछे कारण है कि वर्तमान में 16 साल से अधिक उम्र के बच्चों को बिना गियर वाले दो पहिया वाहन चलाने की अनुमति है.हम देखते भी हैं कि कई बच्चे स्कूलों में वाहन लेकर जाते हैं लेकिन उन्हें यातायात नियमों के बारे में जानकारी नहीं होती है.इस पार्क के बनने के बाद स्कूल के बच्चों की यहां पिकनिक होगी.इसमें पिकनिक के साथ-साथ यातायात नियमों के बारे में भी जान पाएंगे.बता दें कि दो साल पहले मुख्यमंत्री ने बजट में इस पार्क की घोषणा की थी. ऐसे ही पार्क प्रदेश के 17 जिलों में बनने हैं.पहला उदयपुर में बना है जिसकी लागत करीब 21 लाख रुपए आई है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: महिलाओं को मिलेगी फ्री ड्राइविंग ट्रेनिंग, अजमेर शहर में आज से शुरू होने जा रहा सड़क सुरक्षा सप्ताह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget