एक्सप्लोरर

राजस्थान के 100 युवा किसान जायेंगे विदेश, 25 सितंबर है आवेदन की तारीख, जानें क्या है योजना?

Knowledge Enhancement Programme: कृषि और डेयरी-पशुपालन क्षेत्र में चयन के मापदंड सरकार ने तय कर दिये हैं. नॉलेज इनहांसमेन्ट प्रोग्राम 100 युवा प्रगतिशील किसानों को सरकार विदेश भेजेगी.

Rajasthan News: राजस्थान सरकार 100 युवा प्रगतिशील किसानों को विदेश भेजने जा रही है. विदेश में किसान उन्नत तकनीक से खेती के गुर सीखेंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में 'नॉलेज इनहांसमेन्ट प्रोग्राम' शुरू करने का ऐलान किया था.

पहले चरण में प्रगतिशील युवा किसान उन देशों में जायेंगे जहां कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में नवाचार किए जा रहे हैं और उच्च तकनीक के प्रयोग से कम जगह और कम लागत में अधिक फसल उत्पादित की जा रही है.

सरकार ने नॉलेज इनहांसमेन्ट प्रोग्राम के तहत चयन का मापदंड तय कर दिया है. सामान्य कृषक के पास कम से कम एक हेक्टेयर भूमि होनी चाहिए. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला किसानों के पास 0.5 हेक्टर कृषि भूमि का हो. पिछले 10 वर्षों से खेती के काम लगातार कर रहा हो. किसान उच्च तकनीक जैसे संरक्षित खेती, सूक्ष्म सिंचाई, मल्चिंग, सौर ऊर्जा पंप, ड्रोन, फर्टिगेशन, ऑटोमेशन, फार्म पोंड, डिग्गी अपना रहा हो. डेयरी क्षेत्र में चयन के लिए भी मापदंड तय किये गये हैं.

युवा किसानों के लिए खुशखबरी

युवा दुग्ध उत्पादक या पशुपालक कम से कम 20 गाय-भैंस की डेयरी या 10 ऊंट या 50 भेड़-बकरी का स्वामित्व रखता हो. पिछले 10 वर्षों से डेयरी या पशुपालन पेशे से जुड़ा हो. डेयरी या पशुपालन में उन्नत तकनीक का इस्तेमाल करता हो. डेयरी क्षेत्र में जिला या राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया हो. क्षेत्र में प्रगतिशील पशुपालक के रूप में पहचान हो. युवा प्रगतिशील कृषक नजदीकी ई-मित्र केन्द्र के माध्यम से राजस्थान किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

25 सितंबर तक आवेदन का डेट

आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 सितम्बर है. कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए युवा कृषक कृषि, उद्यान अथवा पशुपालन विभाग में संपर्क कर सकते हैं. नॉलेज इनहांसमेन्ट प्रोग्राम के तहत पहले चरण में चयनित 80 किसान कृषि क्षेत्र और 20 डेयरी एवं पशुपालन क्षेत्र से होंगे. कृषि क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाले कृषकों की उम्र 55 वर्ष से कम और वैध पासपोर्ट भी होना आवश्यक है.

ये भी पढ़ें-

एक महीने में दूसरी बार टूटी थी अम्बेडकर की मूर्ति, डीग पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget