एक्सप्लोरर

एक महीने में दूसरी बार टूटी थी अम्बेडकर की मूर्ति, डीग पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bharatpur Deeg News: राजस्थान की डीग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी. मुंह पर कपड़ा ढंककर मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया जा रहा था.

Rajasthan News: डीग पुलिस ने आज (रविवार) अम्बेडकर की मूर्ति तोड़ने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान सागर, आकाश गुर्जर और गौरव पंजाबी के रूप में हुई है. कामां कस्बे में 9 सितंबर की रात भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया था.

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी. मुंह पर कपड़ा ढंककर मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया जा रहा था. अगले दिन पता चलने पर इलाके में तनाव फैल गया. दलित समाज के लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया.

प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. टायर जलाकर सड़क को भी जाम करने की कोशिश की गयी. मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. पुलिस अधिकारियों के समझाने पर भी प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए लोग धरने पर बैठ गये. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एक महीने में दूसरी बार अम्बेडकर की मूर्ति को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया है. 21- 22 अगस्त की रात को भी आंबेडकर पार्क में लगी मूर्ति को खंडित करने की घटना हुई थी.

अम्बेडकर की मूर्ति तोड़ने के आरोप में तीन गिरफ्तार

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी थी कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद धरना समाप्त होगा. पुलिस का कहना था कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को चिह्नित करने का काम किया जायेगा. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया.

जांच टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और लोगों से पूछताछ की. सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की गयी. पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी था. अम्बेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की मंशा के चलते मूर्ति तोड़ी थी. पुलिस पूछताछ कर रही है. 

ये भी पढ़ें-

भरतपुर में नाबालिग बच्ची का अपहरण कर दरिंदों ने किया रेप, सड़क किनारे लहूलुहान हालत में फेंका

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget