एक्सप्लोरर

'घूम लिया मैंने जग सारा, अपना घर...', बीजेपी की सदस्यता लेते हुए वसुंधरा राजे ने क्यों सुनाई ये कविता

BJP Membership Campaign: राजस्थान में बीजेपी के सदस्यता अभियान में वसुंधरा राजे ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं के लिए पद नहीं, संगठन सर्वोपरि है. वे खुद के लिए नहीं संगठन के लिए जीते हैं.

Rajasthan News Today: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान चला रही है. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में बीजेपी की सदस्यता ली. इस मौके पर वसुंधरा राजे ने कहा कि घूम लिया मैंने जग सारा, अपना घर है सबसे प्यारा. इस मौके पर पूर्व सीएम ने बीजेपी के इतिहास और संघर्ष की कहानी भी सुनाई.

वर्तमान में झालरापाटन से विधायक और 2 बार मुख्यमंत्री रह चुकी वसुंधरा राजे ने कहा कि मुझे जयपुर में सदस्यता ग्रहण करने के लिए कहा गया था, लेकिन मैंने निर्णय लिया कि मैं अपने घर झालावाड़ में ही सदस्यता लूंगी. इस अवसर पर सदस्यता अभियान के सह संयोजक विधायक निर्मल कुमावत भी मौजूद थे.

जनसंघ को लेकर क्या कहा?
इस अवसर पर वसुंधरा राजे ने कहा कि 21 अक्टूबर 1951 में हमारी विचारधारा का जनसंघ रूपी कारवां शुरू हुआ था. उन्होंने कहा कि जनसंघ रुपी ये कारवां आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुका है. 

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा, "यह हमारे कार्यकताओं की बदौलत हुआ. कार्यकर्ताओं के धैर्य की वजह से हुआ. अगर धैर्य रखा जाये तो मंजिल जरूर मिलती है." उन्होंने कहा, "हमारे कार्यकर्ताओं ने धैर्य रखा तो आज भारतीय जनता पार्टी इस मुकाम पर पहुंची है.

'बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए संगठन सर्वोपरि'
दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकीं वसुंधरा राजे ने कहा, "हमारे कार्यकर्ताओं के लिए पद नहीं, संगठन सर्वोपरि है. वह खुद के लिए नहीं संगठन के लिए जीते हैं." उन्होंने कहा, "एक समय ऐसा भी था जब देश में जनसंघ की सिर्फ 3 सीटें हुआ करती थीं, आज देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उसी विचारधारा के साथ बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है."

वसुंधरा राजे ने अपने संबोधन में आगे कहा, "एक जमाना था जब किसी गांव में सरपंच तक बीजेपी का नहीं मिलता था, आज देश के अधिकांश प्रदेशों में बीजेपी या उसके सहयोगी दलों की सरकारें हैं. "

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालावाड़ में पूर्व राज्य अभाव अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता श्रीकृष्ण पाटीदार गाडिया के निधन के बाद बुधवार (4 सितंबर) को पगड़ी रस्म के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थी.

ये भी पढ़ें: राजस्थान में भारी बरसात ने लगाई रफ्तार पर ब्रेक, कई ट्रेनें रद्द तो कइयों के बदलने पड़े रूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीरज शर्मा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, हत्या से 4 महीने पहले दी थी शिकायत; पुलिस पर लापरवाही का आरोप
नीरज शर्मा मर्डर केस: हत्या से 4 महीने पहले ही दे दी गई थी शिकायत; पुलिस पर लापरवाही का आरोप
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
Jaipur News: जयपुर में बर्थडे पार्टी में खूनी वारदात, युवक की चाकू मारकर हत्या; 8 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर में बर्थडे पार्टी में खूनी वारदात, युवक की चाकू मारकर हत्या; 8 आरोपी गिरफ्तार
अब AI संभालेगा जयपुर का ट्रैफिक, लाइव जाम देखकर खुद बदलेगा सिग्नल; 39 दिन का ट्रायल सफल
अब AI संभालेगा जयपुर का ट्रैफिक, लाइव जाम देखकर खुद बदलेगा सिग्नल; 39 दिन का ट्रायल सफल

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
Bihar Politics: नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
सोनम वांगचुक के अनशन का 17वां दिन, वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
सोनम वांगचुक का वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
Embed widget