एक्सप्लोरर

प्रचंड गर्मी के बीच भी Rajasthan के इस जिलें में बढ़ी पर्यटकों की संख्या, जानें वजह 

Udaipur News: पर्यटन विभाग और प्रसाशन की तरफ से लगातार कुछ ना कुछ कार्यक्रम आयोजित कर उदयपुर शहर को प्रमोट किया जा रहा है. इसका असर भी देखने को मिला है. 

Rajasthan Udaipur Tourist: राजस्थान (Rajasthan) के झीलों की नगरी उदयपुर (Udaipur) प्रचंड गर्मी में भी पर्यटन हब बनती जा रही है. इस बार उदयपुर संभाग में रिकॉर्ड 43 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है, इसके बाद भी पर्यटकों (Tourists) का आना कम नहीं हुआ है. मार्च में इस साल के अब तक सबसे ज्यादा करीब 1.18 लाख पर्यटक उदयपुर पहुंचे हैं. बड़ी बात ये भी है कि हर साल जनवरी में पर्यटकों की भरमार रहती थी लेकिन इस बार पूरे माह में सिर्फ 74874 पर्यटक ही आए थे. वहीं, फरवरी में 1 लाख 334 पर्यटक आए. इसके पीछे कारण है कि पर्यटन विभाग और प्रसाशन की तरफ से लगातार कुछ ना कुछ कार्यक्रम आयोजित कर उदयपुर शहर को प्रमोट किया जा रहा है. यहीं नहीं आयोजनों में समर टूरिज्म (Summer Tourism) को भी बढ़ावा दिया जा रहा है. 

जानें जरूरी बातें 
उदयपुर में पर्यटन विभाग की तरफ से कई एडवेंचर शुरू किए गए हैं. फतहसागर झील पर पर स्काई साइकिलिंग, बंजी जम्पिंग और एयरो स्पोर्ट्स शुरू होने वाला है. शहर से 10 किलोमीटर दूर उदयपुर-जयपुर हाईवे के चिरवा टनल पर फूलों की घाटी और जीप लाइन मिलेगी. फतहसागर झील से बड़ी तालाब रोड पर किड्स पार्क है. उदयपुर शहर से 10 किमी दूर उबेश्वर महादेव एरिया में कैम्पिंग साइट है. 40 किमी दूर कुम्भलगढ़ में पैरा ग्लाइडिंग, वाटर स्पोर्ट्स के साथ जंगल सफारी का भी आनंद लिया जा सकता है. पर्यटक अन्य जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क भी कर सकते हैं. 

कलेक्टर कार्यालय: 02942410834
पुलिस अधीक्षक कार्यालय: 02942413949
ट्रैफिक: 02942484553
पर्यटन विभाग: 02942521971
पर्यटक रिसेप्शन: 02942411535
एयरपोर्ट इंक्वायरी: 02942655453

कमजोर हुई हवाई यात्रा की कनेक्टिविटी 
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मार्च में 1067 उड़ानों से 117796 यात्रियों का आवागमन हुआ. इससे पहले फरवरी में 912 फ्लाइट्स और 1 लाख 3334 यात्री थे. अब पैसेंजर और उड़ानों पर 27 मार्च से लागू समर शेड्यूल जारी हो चुका है जिसमें महज 7 फ्लाइट्स हैं, जबकि विंटर शिड्यूल में 17 उड़ानें थीं. समर में जोधपुर और जैसलमेर फ्लाइट शुरू होनी थी, लेकिन ये अब तक नहीं चल पाई. जयपुर फ्लाइट बंद होने से मेवाड़ पहले ही राजधानी से डिसकनेक्ट है. फिलहाल उदयपुर से दिल्ली-मुंबई के लिए 3-3 फ्लाइट हैं, लेकिन 10 उड़ानें कटने से अप्रैल में पैसेंजर लोड कम होना तय है. उदयपुर से बेंगलुरु फ्लाइट 11 अप्रैल को शुरू होगी. ये 10 अप्रैल तक बंद है. समर शेड्यूल में प्रस्तावित कोलकाता फ्लाइट भी शुरू नहीं हो सकी है. उदयपुर के सबसे नजदीक इंटरनेशनल एयरपोर्ट जयपुर और अहमदाबाद के बीच फ्लाइट का संचालन ठप होने से पर्यटकों, जन प्रतिनिधियों, उद्यमियों और शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

इस माह त्योहारों की झड़ी
2 अप्रैल यानी आज से नवरात्रि और नवसंवत्सर की शुरुआत हुई है इसके बाद पूरे अप्रैल माह में 16 त्योहार हैं. लगभग सभी को धूमधाम से मनाया जाता है क्योंकि मेवाड़ को त्योहारों का गढ़ भी कहा जाता है. इस माह गुड़ीपडवा, गणगौर तीज, रामनवमी, गणेश चतुर्थी जैसे त्योहार हैं. देश के कई हिस्सों के पर्यटक उदयपुर में विशेष रूप से इन त्योहारों को मनाने आते हैं. खास बात ये भी है कि 2 साल बाद कार्यक्रम पूरी छूट के साथ मनाए जांएगे.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan News: फॉरेस्ट अधिकारी को थप्पड़ जड़ने वाले पूर्व MLA राजावत को 14 दिन की जेल, जानें पूरा मामला

Rajasthan News: राजस्थान में शनिवार को अस्पताल की सेवाएं प्रभावित रहने की आशंका, जानें क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget