एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में 396 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, जानिए अब कुल कितने प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव

Rajasthan Elections: 6 नवंबर सोमवार तक 2,605 प्रत्याशियों ने 3,436 नामांकन पत्र दाखिल किए थे. इनमें 299 महिलाओं ने नामांकन भरा और 408 ने अपने शपथ पत्र में आपराधिक मामलों की जानकारी दी है.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है. राजस्थान में इस बार 5 करोड़ 29 लाख 31 हजार 152 मतदाता मतदान कर सकेंगे. 2018 के विधानसभा चुनाव से इस बार 51 लाख 42 हजार 152 मतदाता अधिक है. इसमें थर्ड जेंडर मतदाता 624 हैं, जबकि, 18 से 23 साल के 68 लाख युवा मतदाता ऐसे हैं, जो पिछली विधानसभा चुनाव के बाद मतदान के लिए पात्र हुए हैं. इनमें से 2 लाख 71 हजार 647 मतदाता इसी साल मतदान के लिए पत्र हुए हैं. पिछले 5 साल में 25 लाख 13 हजार 849 पुरुष और 24 लाख 86 हजार 458 महिला मतदाता बढ़ी हैं.

प्रदेश भर में 396 नामंकन खारिज

इसके अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया, विधानसभा के क्षेत्रवाद में सर्वाधिक जयपुर जिले के झोटवाड़ा क्षेत्र में 66 हजार 625 मतदाता की बढ़ोतरी हुई है. जयपुर के किशनपुर विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार 563 प्रति एक मतदाता कम हुए. विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की छटनी का काम मंगलवार को पूरा हो गया. इसमें प्रदेश भर में 396 नामांकन खारिज कर दिए गए. अब नामांकन पत्रों की संख्या 3037 रह गई है. नाम वापसी 8-9 नवंबर को होनी है, लेकिन तीन निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन वापसी का प्रार्थना पत्र मंगलवार को मंजूर किया गया. नामांकन वापस लेने वाले में बीकानेर पश्चिम से मोहम्मद शकील बड़ी से रामनिवास व अजय सिंह परमार का नाम शामिल है.

जोधपुर में 129 नामंकन में सात खारिज

बता दें कि, 6 नवंबर सोमवार तक 2,605 प्रत्याशियों ने 3,436 नामांकन पत्र दाखिल किए थे. इनमें 299 महिलाओं ने नामांकन भरा और 408 ने अपने शपथ पत्र में आपराधिक मामलों की जानकारी दी है. वहीं जोधपुर जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलेक्टर) जोधपुर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि, लोहावट विधानसभा से नव भारत जागरण पार्टी के छोटमल, शेरगढ़ विधानसभा से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और निर्दलीय भवानी सिंह के साथ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की शिमला देवी, ओसिंया से निर्दलीय सुरजाराम, लूणी विधानसभा से इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी के छैलाराम, बिलाड़ा से भारतीय जनता पार्टी की गीता देवी, बिलाड़ा विधानसभा से निर्दलीय माया देवी के नामांकन खारिज किए गए. उन्होंने बताया कि, 10 विधानसभा क्षेत्रों में संवीक्षा का काम मंगलवार को पूरा हो गया है. इसमें कुल 129 अभ्यर्थियों के नामंकन पत्रों की संवीक्षा की गई और सात अभ्यर्थियो के नामांकन खारिज किए गए.

यह भी पढ़ें: Ashok Gehlot Nomination: क्या अशोक गहलोत नहीं लड़ पाएंगे चुनाव? नामांकन फॉर्म में दो-दो आपराधिक मामले छिपाने की शिकायत दर्ज

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
Marwar News: मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
Jaipur News: जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
Jaipur News: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने
जयपुर: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget