एक्सप्लोरर

Watch: ईडी की कार्रवाई पर भड़के सचिन पायलट, कहा- 'राजस्थान में जांच एजेंसियों की कार्रवाई की टाइमिंग संदिग्ध...'

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में गुरुवार को हुई ईडी की कार्रवाई को लेकर सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों में डर पैदा किया जा रहा है.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में आज ईडी की कार्रवाई पर राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इसे लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी राजनीतिक तौर पर कमजोर पड़ेगी तो जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करेगी. उन्होंने कहा 'आज राजस्थान में जांच एजेंसियों ने जो कार्रवाई की है, उनकी टाइमिंग बहुत संदिग्ध है. देश और प्रदेश इसे बहुत गंभीरता से देख रहा है.

उन्होंने कहा कि आज बिना नोटिस के जिस तरह से राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर रेड डाली गई है. यह इस बात का संकेत है कि अगर BJP राजनीतिक तौर पर कमजोर पड़ेगी तो जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करेगी और लोगों में डर पैदा करेगी. हम इसका विरोध करते हैं.

बता दें कि राजस्थान में गुरुवार को हुई ईडी कार्रवाई पर सियासत गरमा गई है. केंद्र लगातार कांग्रेस नेताओं के निशाने पर है, केंद्र की बीजेपी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप लगाए जा रहे है.

दरअसल, सचिन पायलट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर कहा,' राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के यहां ED की रेड की मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के पुत्र वैभव गहलोत को भी ED का सम्मन दिया गया है. बीजेपी इस तरह के हथकंडों से कांग्रेस के नेताओं को डरा नहीं सकती. प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुटता से साथ खड़े हैं.' 

 राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को तलब किए जाने के समय, उद्देश्य और नीयत को संदिग्ध करार देते हुए को कहा कि जांच एजेंसी की पूरी कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है.

कांग्रेस नेता ने यह दावा भी किया कि विधानसभा चुनाव से कुछ दिनों पहले ईडी की कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कमजोर हो चुकी है और उसे अपनी हार दिखाई दे रही है.

ईडी ने राजस्थान में कथित परीक्षा पत्र लीक मामले की धन शोधन जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर और सीकर में स्थित परिसरों पर छापे मारे तथा विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे को 27 अक्टूबर को तलब किया है.

पायलट ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज राजस्थान में जांच एजेंसी ने जो कार्रवाई की है, उसका समय, उद्देश्य और नीयत पूरी तरह संदिग्ध है. एजेंसियों का लगातार दुरुपयोग हो रहा है. चुनाव से ठीक पहले एजेंसी का जिस तरह से इस्तेमाल किया गया है, उसे देश और प्रदेश बहुत गंभीरता से देख रहा है.’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘आज बिना नोटिस के जिस तरह से राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी के घर छापा मारा गया. यह इस बात का संकेत है कि अगर भाजपा राजनीतिक तौर पर कमजोर पड़ेगी तो जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करेगी और लोगों में डर पैदा करेगी.’’ पायलट का कहना था, ‘‘कांग्रेस भ्रष्टाचार के खिलाफ है. अगर कोई निष्पक्ष जांच होती है और कोई भी प्रमाण मिलता है तो कार्रवाई हो, लेकिन राजनीति से प्रेरित कार्रवाई लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है.’’

वैभव गहलोत को ईडी द्वारा समन भेजे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव गहलोत को जिस मामले में तलब किया गया है, वो 12 साल पुराना है. चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद अचानक से समन भेजा जाना, सब समझते हैं इसके पीछे क्या सोच हो सकती है.’’ पायलट ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी से हम लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए. उनके ऊपर भी कई मामले थोपे गए. कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को किसी से भी डरने की जरुरत नहीं है. हम यह चुनाव मजबूती के साथ लड़ेंगे और जीतेंगे.’’

ये भी पढ़ें: Watch: बुरहानपुर पर चढ़ा गजब चुनावी रंग, गधे पर सवार होकर नामांकन भरने पहुंचा प्रत्याशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
विकास में बढ़ेगी राजस्थानियों की भागीदारी, भजनलाल सरकार ने बनाया प्लान
विकास में बढ़ेगी राजस्थानियों की भागीदारी, भजनलाल सरकार ने बनाया प्लान
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget