एक्सप्लोरर

Watch: बुरहानपुर पर चढ़ा गजब चुनावी रंग, गधे पर सवार होकर नामांकन भरने पहुंचा प्रत्याशी

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. बुरहानपुर में एक प्रत्याशी कुछ अनोखे अंदाज में गधे पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचा.

MP Election 2023: त्योहारों के मौसम के साथ-साथ मध्य प्रदेश में हल्की-हल्की ठंड भी दस्तक देने लगी है. इसी ठंडक के बीच जनता को सूबे की नई सत्ता का चुनाव भी करना है. इसी चुनाव के चलते रोजाना अलग-अलग नजारे देखने को भी मिल रहे हैं. कहीं राजनीतिक प्रतिद्वंदियों की तकरार हो रही है तो कहीं अपनों की कलह से राजनीतिक दलों के माथे पर सिकन चढ़ी हुई है. चुनावी तनाव के इस माहौल के बीच कुछ हल्के-फुल्के नजारे ऐसे भी हैं, जिसे देखने वाला देख कर तपाक से रुक जाए और फिर अपने ठहाकों को भी न रोक पाए. ऐसा ही एक नजारा बुरहानपुर की गलियों में भी देखने को मिला.

बुरहानपुर में विधानसभा चुनाव के दंगल में ठाकुर प्रियांक सिंह निर्दलीय ही कूद पड़े हैं. चुनाव लड़ने के लिए जरूरी रस्मों में एक रस्म नामाकंन की भी होती है. इसी रस्म को पूरा करने नेता कारों के काफिले, शोर-शराबे और धूम-धाम से जाते हैं. ठाकुर प्रियांक सिंह भी इसी रस्म को पूरा करने के लिए रिटर्निंग अधिकारी के ऑफिस पहुंचे, लेकिन उनसे ज्यादा चर्चा उनकी सवारी की रही. दरअसल प्रियांक सिंह गधे पर सवार होकर अपना नामांकन फॉर्म जमा करने पहुंचे. इस दौरान उनके साथ उनके समर्थकों का कुनबा भी मौजूद था. निर्दलीय चुनावी दंगल में उतरने वाले प्रियांक सिंह ने गधे पर बैठकर ही रैली निकाली.

गधे पर सवार होकर प्रियांक सिंह जिस-जिस जगह से गुजरे, वहां उपस्थित लोग उन्हें देखते ही रह गए. अब चुनावी चर्चाओं में बुरहानपुर की गलियों में गधे पर सवार होकर नामांकन भरने का अनोखा अंदाज भी शामिल हो गया है. लोग इस अंदाज पर जमकर बातचीत कर रहे हैं. दअसल बुरहानपुर का चुनाव पहले से ही रोचक था और अब इस तरह की घटनाएं इलाके में चुनावी माहौल को और सूर्ख रंग दे रही हैं.

बुरहानपुर में कांग्रेस ने निर्दलीय चुनाव जीते सुरेंद्र सिंह शेरा को इस बार प्रत्याशी बनाया है. जबकि बीजेपी ने पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस को फिर से प्रत्याशी बनाया है. हालांकि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों को टिकट बंटवारे के बाद बगावत झेलनी पड़ रही है. बीजेपी के पूर्व सांसद रहे नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है, जबकि कांग्रेस में भी बगावत दिख रही है.

MP Election 2023: 5 साल में दोगुनी हो गई कांग्रेस विधायक की चल-अचल संपत्ति, जानिए क्या कहा विधायक ने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget