एक्सप्लोरर

Rajasthan AAP Candidate List: राजस्थान की इस सीट कांग्रेस और बीजेपी ने नहीं खोले पत्ते, आप ने उतार दिया उम्मीदवार

Rajasthan AAP Candidate First List: आम आदमी पार्टी ने वैर विधानसभा सीट पर चरन दास जाटव को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि बयाना-रूपबास सीट से भी उम्मीदवार की घोषणा कर दी गई है.

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल बज गया है. राजनीतिक पार्टियां प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है. बीजेपी ,कांग्रेस ,बसपा ,आजाद समाज पार्टी के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी प्रदेश में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. आप ने 23 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है. इनमें से भरतपुर (Bharatpur) जिले की दो विधानसभा सीट के प्रत्याशी भी शामिल हैं.

भरतपुर जिले की 5 विधानसभा सीट में से 2 सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है. भरतपुर जिले की वैर और बयाना-रूपवास विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने वैर विधानसभा सीट पर अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है. कांग्रेस से भजन लाल जाटव मैदान में हैं और बीजेपी से बहादुर कोली को मैदान में उतारा गया है. अब आम आदमी पार्टी ने वैर विधानसभा सीट पर चरन दास जाटव को अपना प्रत्याशी बनाया है. वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के भजन लाल जाटव की जीत हुई थी. भजन लाल जाटव कांग्रेस की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं. 

सबसे पहले AAP ने यहां से घोषित किया प्रत्याशी
बयाना-रूपवास विधानसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी ने अभी अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं लेकिन आम आदमी पार्टी ने अपना प्रत्याशी मुकेश टाइगर को बनाया है. बयाना-रूपवास विधानसभा सीट से वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अमर सिंह विजयी रहे थे. राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन भी हुआ है.

बसपा के जीते हुए विधायक कांग्रेस में चले गए थे
राजस्थान में अभी तक दो पार्टियां कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ही सरकार चलाती आई है. तीसरा मोर्चा कामयाब नहीं हुआ है. बहुजन समाज पार्टी के वर्ष 2008 और 2018 में 6-6 विधायक जीत कर आए थे लेकिन जीत के बाद बसपा के सभी विधायकों ने कांग्रेस पार्टी में विलय कर लिया था. राजस्थान में 30 अक्टूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी और उसके साथ नामांकन प्रकिया शुरू हो जाएगी. 6 नवंबर तक नामांकन किया जाएगा. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही तस्वीर साफ होगी की कौन-कौन चुनावी दंगल में अपना भाग्य आजमा रहे है और चुनाव समीकरण क्या होंगे.  

ये भी पढ़ेंRajasthan Election 2023: OPS, फ्री लैपटॉप, 15 लाख का बीमा... पांच नई गारंटियों के जरिए दोबारा सरकार बनाने की कोशिश में कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget