एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: अशोक गहलोत के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई 20 नवंबर को, केंद्रीय मंत्री शेखावत ने...

Rajasthan Elections 2023: अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई स्थगित कर दी. अदालत को सूचित किया गया कि शिकायतकर्ता के वकील उपस्थित नहीं हैं.

दिल्ली की एक अदालत राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मानहानि शिकायत पर 20 नवंबर को दलीलें सुनेगी. अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई तब स्थगित कर दी, जब अदालत को सूचित किया गया कि शिकायतकर्ता के वकील विकास पाहवा उपस्थित नहीं हैं.

न्यायमूर्ति जसपाल ने कहा, 'बताया गया है कि वरिष्ठ वकील पाहवा एक अलग मामले में व्यस्त हैं, इसलिए सुनवाई दोपहर 12.30 बजे तक स्थगित करने का अनुरोध किया गया है. (गहलोत की ओर से पेश) वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता ने यह कहते हुए इस बात पर आपत्ति जताई है कि उस समय वह भी कहीं और व्यस्त हैं.'

उन्होंने कहा, 'दोनों पक्षों को कोई अन्य समय मंजूर नहीं है. गतिरोध को देखते हुए मामले की सुनवाई को 20-21 नवंबर 2023 तक के लिए स्थगित किया जाता है... तारीख और समय दोनों पक्षों की सुविधा के अनुसार दिया गया है.'

गहलोत जहां वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुनवाई में शामिल हुए, वहीं शेखावत के वकील ने उनके लिए व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी, जिसे स्वीकार कर लिया गया.न्यायमूर्ति जसपाल ने कहा, 'शिकायतकर्ता के लिए मौखिक छूट मांगी गई है, जिसे केवल आज के लिए अनुमति दी गई है.' शेखावत को कथित संजीवनी घोटाले से जोड़ने वाली गहलोत की टिप्पणी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री की शिकायत के बाद अदालत ने कांग्रेस नेता को सात अगस्त को तलब किया था.

यह 'घोटाला' संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा अत्यधिक आकर्षक रिटर्न के वादे के जरिये हजारों निवेशकों से कथित तौर पर लगभग 900 करोड़ रुपये की ठगी से संबंधित है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan AAP Candidate List: आप ने जारी की 26 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, जानें किस नेता को कहां से दिया टिकट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget