एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections: कांग्रेस से विधानसभा टिकट पाने के लिए करना होगा ये काम, पार्टी ने जारी किया पूरा 'विधान'

Rajasthan Election 2023: विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक हुई, जहां पर सभी नेताओं ने कई मापदंड तय किए हैं. आवेदन के साथ क्षेत्र संबंधित जानकारी तयशुदा प्रोफार्मा में देनी होंगी.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की 'प्रदेश चुनाव समिति' की महत्वपूर्ण बैठक में कई निर्णय लिए गए हैं. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रदेश चुनाव समिति के चेयरमैन गोविन्द सिंह डोटासरा ने इस बैठक की अध्यक्षता की है. बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा, सचिन पायलट, सहप्रभारी काजी निजामुद्दीन, अमृता धवन, स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य गणेश गोडियाल, अभिषेक दत्त सहित प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों ने भाग लिया है.

बैठख में कई निर्णय लिए गए हैं. इसमें पूरी रणनीति बनाई गई. किस तरह से चुनाव में प्रत्याशियों का चयन किया जायेगा. इसके लिए पूरी तैयारी पर मंथन हुआ है. 

ऐसे करना होगा आवेदन

प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने बताया कि इस बैठक में सभी सदस्यों से चुनाव की रणनीति बनाने के लिये सुझाव मांगे गए. इसके साथ ही विभिन्न विषयों पर वृहद चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि 21, 22 व 23 अगस्त को प्रदेश की सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठक आयोजित होगी. इसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पदाधिकारी सम्मिलित होंगे. ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के बैठक में विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनने के इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन लिये जाएंगे और 24 अगस्त को सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां प्राप्त आवेदनों की सूची ब्लॉक अध्यक्ष की टिप्पणी के साथ व बैठक की कार्यवाही रजिस्टर की फोटो कॉपी सहित जिला कांग्रेस कमेटियों को जमा करवाएगी.

25, 26 और 27 अगस्त को प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य दो-दो के ग्रुप में आवंटित दो से तीन जिलों में जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक लेंगे. बैठक में यदि कोई प्रत्याशी बनने का इच्छुक व्यक्ति चाहे तो अपना आवेदन जिला कांग्रेस कमेटी एवं समिति के सदस्यों के साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी प्रस्तुत कर सकता है.

तीन दिवसीय दौरे पर गोगोई 

अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के साथ विधानसभा क्षेत्र से संबंधित जानकारियां भी तयशुदा प्रोफार्मा में देनी आवश्यक होगी. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्राप्त आवेदनों पर अपनी राय व्यक्त करते हुये सभी आवेदनों को प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों को सौंप कर प्राप्त आवेदनों पर चर्चा करेंगे. जिला कांग्रेस कमेटियों में बैठक करने के पश्चात् प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के सदस्यगण अपने क्षेत्राधिकार में पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लडऩे के इच्छुक व्यक्तियों का तीन से पॉंच लोगों का एक पैनल अपनी राय के साथ बनाकर प्रस्तुत करेंगे.

स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन गौरव गोगोई एवं कमेटी के सदस्यगण 28, 29, 30 व 31 अगस्त को राजस्थान दौरे पर रहेंगे. प्रदेश के महत्वपूर्ण नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर फीडबैक प्राप्त लेंगे. जिसके पश्चात् प्रदेश की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: बीजेपी ने चुनाव से पहले वसुंधरा राजे और सतीश पूनिया को दी बड़ी जिम्मेदारी, जानें किसे क्या मिला

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget