एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: मेवाड़-वागड़ क्षेत्र में बीजेपी ने उतारे पांच प्रत्याशी, इन बागी नेताओं को भी दिया टिकट

Rajaathan Elections 2023 News: मेवाड़-वागड़ क्षेत्र में बीजेपी ने उन लोगों को दोबारा मौका दिया है जो कभी पार्टी छोड़कर किसी अन्य दल में शामिल हो गए थे. पार्टी ने पूर्व सांसद को भी मौका दिया है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में बीजेपी (BJP) ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है जिसमें 58 प्रत्याशियों के नाम है. इस में मेवाड़ (Mewar) और वागड़ (Wagad) क्षेत्र की बात करें तो यहां 5 नामों की घोषणा हुई है. इसमें पूर्व सांसद और बागी नेता को भी मौका दिया गया है. आइए जानते हैं कौन हैं वो पांच प्रत्याशी और कैसा रहा है उनका राजनीतिक सफर...

वल्लभनगर उदयलाल डांगी को मौका
वल्लभनगर विधानसभा सीट से उदयलाल डांगी को मौका दिया गया है. उदयलाल डांगी ने वर्ष 2018 में इसी सीट से चुनाव लड़ा था और उनकी हार हुई थी. इसके बाद वर्ष 2021 में बाय इलेक्शन में बीजेपी ने इनका टिकट काट दिया तो वह बागी होकर आरएलपी में शामिल हो गए और फिर उससे चुनाव लड़ा और फिर हार गए. अब वह दोबारा बीजेपी में शामिल हुए. 
 
बांसवाड़ा में धनसिंह को टिकट
 बांसवाड़ा विधानसभा सीट पर बीजेपी ने धन सिंह रावत को प्रत्याशी चुना है. धनसिंह रावत  2004 में बांसवाड़ा लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं. इसके बाद वर्ष 2013 ने विधानसभा चुनाव लड़ा और जीतकर मंत्री बने. 2018 में इन्हें टिकट नहीं दिया तो बागी बनकर चुनाव लड़ा  और हार गए. इसके बाद पार्टी में अभी शामिल हुए और बांसवाड़ा से इन्हें मौका दिया गया है.
 
अर्जुन लाला को कपासन का टिकट
 अर्जुन लाला जीनगर को चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन विधानसभा सीट प्रत्याशी बनाया है. अर्जुनलाल जीनगर श्रीचंद कृपलानी के समकक्ष हैं. 1993 से लेकर अब तक 6 चुनाव लड़ चुके हैं और चार बार जीत हासिल की है. इनका भी टिकट 2008 में कटा तो बागी हुए और चुनाव लड़ा. हालांकि वह हार गए. फिर 2018 में बीजेपी के टिकट से जीतकर विधानसभा पहुंचे. 
 
बेगू में सुरेश धाकड़ पर भरोसा
बेगू विधानसभा सीट से सुरेश धाकड़ को प्रत्याशी बनाया गया है. वर्ष 2013 में चुनाव जीतने वाले धाकड़ को 2018 में हार का मुंह देखना पड़ा था. अभी चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख हैं. अब पार्टी ने फिर मौका दिया और प्रत्याशी बनाया.
 
भीम में हरी सिंह को मौका
भीम से प्रत्याशी बनाए गए हरी सिंह चौहान का लंबा राजनीतिक करियर रहा है.  यह वर्ष 2003 से 2013 तक विधायक रहे. वर्ष 2018 में इन्हें हार का सामना करना पड़ा. पार्टी ने एक बार फिर मौका दिया है.
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget