एक्सप्लोरर

Rajasthan BJP 3rd Candidate List: एक दिन पहले कांग्रेस छोड़कर आए नेताओं को BJP ने दिया टिकट, पढ़ें तीसरे लिस्ट की बड़ी बातें

Rajasthan BJP Candidate List: राजस्थान में बीजेपी चरणबद्ध तरीके से अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है. अब तक बीजेपी 200 में से182 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है.

Rajasthan News: बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections) के लिए 58 उम्मीदवारों की तीसरी सूची गुरुवार को जारी की और पार्टी ने सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) के खिलाफ अपने उम्मीदवारों नामों की घोषणा भी कर दी. पार्टी की इस सूची में सात महिला उम्मीदवार हैं और उसने अपने मौजूदा आठ विधायकों को एक बार फिर मौका दिया है.

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने दिल्ली में यह सूची जारी की. इस सूची में पार्टी ने सरदारपुरा (जोधपुर) सीट से महेंद्र सिंह राठौड़ को उम्मीदवार बनाया है जहां कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव लड़ रहे हैं. राठौड़ जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष हैं. वहीं टोंक सीट पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खिलाफ बीजेपी ने अजीत सिंह मेहता को मैदान में उतारा है. मेहता 2013 में टोंक सीट से विधायक रह चुके हैं. 

बीजेपी की तीसरी सूची की बड़ी बातें

  • बीजेपी ने हाथोज धाम के धर्मगुरु बालमुकुंद आचार्य को हवामहल सीट से मैदान में उतारा है.
  • बीजेपी ने जिन मौजूदा विधायकों को इस सूची में टिकट दिया है उनमें सूरतगढ़ से रामप्रताप कासनिया, रामगंज मंडी से मदन दिलावर, फलोदी से पब्बाराम विश्नोई, भीनमाल से पूराराम चौधरी, रानीवाड़ा से नारायण सिंह देवल, कपासन से अर्जुन लाल जीनगर, केशोरायपाटन से चंद्रकांता मेघवाल और लाडपुरा से कल्पना देवी शामिल हैं.
  • बीजेपी ने एक दिन पहले पार्टी में शामिल हुए सुभाष मील, खंडेला, दर्शन सिंह, करौली और उदय लाल डांगी को भी टिकट दिया है. सुभाष मील और दर्शन सिंह कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे.
  • पार्टी ने शाहपुरा भीलवाड़ा से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल का टिकट काट दिया है. उनकी जगह नए चेहरे लालाराम बैरवा को मौका दिया गया है.
  • पार्टी ने पहली दो सूचियों में क्रमश: 83 और 41 उम्मीदवार घोषित किए थे. तीन सूचियों में वह अब कुल 182 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है. 

राज्य में विधानसभा की 200 सीटें हैं. यहां 25 नवंबर को मतदान कराए जाएंगे जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी. इसी दिन मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनावी नतीजे भी आएंगे.

ये भी पढ़ें-  Rajasthan Election 2023: बागी हुए उदयलाल डांगी की बीजेपी में वापसी, पार्टी ने इस सीट से बनाया उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget