एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: 6 नवंबर को रैली निकालकर नामांकन भरेंगे अशोक गहलोत, मल्लिकार्जुन खरगे होंगे शामिल

Rajasthan Elections: कांग्रेस पार्टी की जोधपुर जिला अध्यक्ष सलीम खान व नरेश जोशी ने बताया कि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आखिरी दिन सोमवार को सरदारपुरा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर 25 नवंबर को मतदान होगा. सभी राजनीतिक पार्टियां अपने प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन कर रही हैं. साथ ही जीत के लिए रणनीति भी तैयार कर रही हैं. बता दें कि, विधानसभा चुनाव के नामांकन की अंतिम तारीख 6 नवंबर है. इसलिए प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में निर्वाचन आयोग के कार्यालय में नामांकन दाखिल कर रहे हैं. इस बीच जानकारी मिली है कि, जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) अपना नामांकन 6 नवंबर को करेंगे.

दरअसल, कांग्रेस पार्टी की जोधपुर जिला अध्यक्ष सलीम खान व नरेश जोशी ने बताया कि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आखिरी दिन सोमवार को सरदारपुरा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इसके बाद सीएम अशोक दहलोत के समर्थन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उम्मेद स्टेडियम में एक सभा को संबोधित करेंगे. इस मौके पर कांग्रेस प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.

मल्लिकार्जुन खरगे भी होंगे शामिल

बता दें कि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 6 नवंबर सोमवार को सुबह जयपुर से विशेष विमान से जोधपुर पहुंचेंगे. उसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दिल्ली से जोधपुर आएंगे. इसके बाद सीएम अशोक गहलोत जोधपुर कलेक्ट्रेट में शुभ मुहूर्त में करीब 11:15 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उम्मेद स्टेडियम पहुंचेंगे. वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे अशोग गहलोत के समर्थन में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. बता दें कि, सीएम अशोक गहलोत हर बार नामांकन दाखिल करने के बाद पावरट्र चौराहे के पास सभा को संबोधित करते हैं, लेकिन इस बार उनकी सभा उम्मेद स्टेडियम में होगी. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) 4 नवंबर यानी आज झालावाड़ में अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगी. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: ओम बिरला से एक बार फिर मिलने पहुंचे प्रहलाद गुंजल, मुलाकात के बाद क्या बोले पूर्व विधायक?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget