एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: मंत्री जाहिदा खान का जोरदार विरोध, कांमा में पति की कार पर चढ़े ग्रामीण, पथराव भी किया

Rajasthan Elections 2023: स्थानीय लोग जाहिदा खान को टिकट मिलने के पक्ष में नहीं हैं. लोगों ने जाहिदा खान पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होने जा रहे हैं. चुनाव से पहले राजनेता एक बार फिर जनता के बीच पहुंच रहे हैं. नेताओं को कहीं स्वागत तो कहीं विरोध भी देखने को मिल रहा है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां गहलोत सरकार में मंत्री जाहिदा खान के पति जलीस खान और एआईसीसी से अल्पसंख्यक नेता नदीम जावेद भरतपुर में फीडबैक लेने पहुंचे हैं. उनका ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया विरोध में नारे भी लगाए. इस दौरान नाराज ग्रामीणों ने गाड़ी पर पथराव भी किया.

यह विरोध का मामला डीग जिले के पहाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र का है, जहां कांमा विधायक जाहिदा खान के पति जलीस खान की कार पर पहाड़ी के गांव तिलकपुरी में ग्रामीणो ने जमकर विरोध किया. उसके बाद गाड़ी पर पथराव भी कर दिया. डीग जिले के कांमा में राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री जाहिदा खान के खिलाफ क्षेत्रीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान के पति जलीस खान लोगों के आक्रोश का शिकार हो गए. लोगों में आक्रोश इतना था कि मौके पर हालात ऐसे बन गए कि उन्हें वहां से गाड़ी में बैठकर निकालना पड़ा. 

गाड़ी पर किया पथराव
मौके पर लोग जाहिदा खान के पति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार के पीछे दौड़े दौड़ते हुए लोगों ने कार पर पीछे से पथराव किया. जिससे कार के पीछे के शीशे टूट गए. बता दें की मंत्री जाहिदा खान के पति जलीस खान कामां पंचायत समिति के पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं.

लगाया परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप
कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक नदीम जावेद शुक्रवार शाम कांमा पहुंचे इस दौरान सैंकड़ों की तादाद में कांमा के ग्रामीण इकट्ठा हो गए. ग्रामीणों ने मंत्री जाहिदा खान के विरोध में रैली निकालते हुए जमकर नारेबाजी की. लोगों ने पर्यवेक्षक को बताया कि वो मंत्री जाहिदा खान को टिकट देने के पक्ष में नहीं हैं. मेवात इलाके के लोग सिर्फ कांग्रेस को वोट देते हैं. अबकी बार जाहिदा खान को वोट नहीं दिया जाएगा. क्योंकि वह परिवारवाद को बढ़ावा देती हैं.

दिल्ली में हुआ था विरोध
दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की मीटिंग में मंत्री जाहिदा खान पहुंचीं थी. जैसे ही इस बात का पता दिल्ली में रह रहे कांमा के लोगों को लगा तो वो सभी इक्कठा होकर एआईसीसी कार्यालय पर पहुंच गए थे. लोग ने मंत्री जाहिदा खान को टिकट न देने की मांग करने लगे. इस दौरान लोगों के हाथों में जाहिदा खान के विरोध की तख्तियां भी थी. जहां लोगों ने मंत्री जाहिदा खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: कोटा में टिकट बंटवारे को लेकर राजपूत समाज में नाराजगी, पीपल्दा सीट पर अपने प्रत्याशी के लिए भरी हुंकार

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर दौरे पर राहुल गांधी, दूषित पानी से मौतों के बाद पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात, CM मोहन यादव क्या बोले?
इंदौर दौरे पर राहुल गांधी, दूषित पानी से मौतों के बाद पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात, CM मोहन यादव क्या बोले?
AR Rahman Controversy: एआर रहमान के बयान से सियासी सुर गरम, बॉलीवुड से संसद तक छिड़ी बहस
एआर रहमान के बयान से मचा सियासी बवाल, अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया समर्थन
महाकाल की शरण में पहुंचे विराट कोहली और कुलदीप यादव, तड़के 4 बजे भस्म आरती में हुए शामिल
महाकाल की शरण में पहुंचे विराट कोहली और कुलदीप यादव, तड़के 4 बजे भस्म आरती में हुए शामिल
'मुझे आठ सालों से बॉलीवुड से नहीं मिला कोई काम', ए आर रहमान का दावा, वजह का भी किया खुलासा
'मुझे आठ सालों से बॉलीवुड से नहीं मिला कोई काम', ए आर रहमान का दावा

वीडियोज

Bharat Ki Baat:जब दो ठाकरे लड़े, तो शिंदे-भाजपा ने मारी बाजी! कहां हार गए Thackeray Brothers? | BMC Election Result 2026
Sansani:पटना में हैवानियत की हॉरर पिक्चर ! | Crime News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | National Capital | delhi | ABP News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News
Chitra Tripathi: ठाकरेशाही का पतन... इनसाइड फैक्ट्स जो चौंकाने वाले | BMC Election Results

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंदौर दौरे पर राहुल गांधी, दूषित पानी से मौतों के बाद पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात, CM मोहन यादव क्या बोले?
इंदौर दौरे पर राहुल गांधी, दूषित पानी से मौतों के बाद पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात, CM मोहन यादव क्या बोले?
AR Rahman Controversy: एआर रहमान के बयान से सियासी सुर गरम, बॉलीवुड से संसद तक छिड़ी बहस
एआर रहमान के बयान से मचा सियासी बवाल, अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया समर्थन
महाकाल की शरण में पहुंचे विराट कोहली और कुलदीप यादव, तड़के 4 बजे भस्म आरती में हुए शामिल
महाकाल की शरण में पहुंचे विराट कोहली और कुलदीप यादव, तड़के 4 बजे भस्म आरती में हुए शामिल
'मुझे आठ सालों से बॉलीवुड से नहीं मिला कोई काम', ए आर रहमान का दावा, वजह का भी किया खुलासा
'मुझे आठ सालों से बॉलीवुड से नहीं मिला कोई काम', ए आर रहमान का दावा
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
रविवार को एनएसई-बीएसई पर होगा कारोबार, 1 फरवरी को बजट वाले दिन खुला रहेगा शेयर बाजार
रविवार को एनएसई-बीएसई पर होगा कारोबार, 1 फरवरी को बजट वाले दिन खुला रहेगा शेयर बाजार
ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के रुख में आई नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा अमेरिका! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
ईरान को लेकर ट्रंप के रुख में नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा US! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
दिल्ली में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए, रेलवे ने कैंसिल की इन राज्यों से गुजरने वाली ट्रेनें
दिल्ली में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए, रेलवे ने कैंसिल की इन राज्यों से गुजरने वाली ट्रेनें
Embed widget