एक्सप्लोरर

राजस्थान उपचुनाव: इन 5 सीटों पर महिला कैंडिडेट्स को कभी नहीं मिली जीत, जानें इस बार का हाल

Rajasthan Election 2024: दौसा और खींवसर के चुनावी रण में 12-12 अभ्यर्थी किस्मत आजमा रहे हैं. सलूम्बर में 6 प्रत्याशी उतरे हैं. चौरासी में 10 और देवली-उनियारा में 8 प्रत्याशी हैं.

Rajasthan Assembly By Election 2024: राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होंगे. उपचुनाव में कुल 69 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं. सात सीटों में से पांच पर महिला प्रत्याशी को कभी जीत नहीं मिली है. हालांकि इस बार विधानसभा की दो सीटों पर महिला उम्मीदवार मजबूत स्थिति में मानी जा रही हैं. उदयपुर की सलूंबर विधानसभा सीट से अमृतलाल मीणा की पत्नी शांति मीणा मैदान में हैं. यहां से अमृतलाल मीणा ने जीत की हैट्रिक लगाई थी. 

खींवसर सीट पर हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका मैदान में हैं. आरएलपी के हनुमान बेनीवाल की खींवसर परंपरागत सीट मानी जाती है. दौसा और खींवसर के चुनावी रण में 12-12 अभ्यर्थी किस्मत आजमा रहे हैं. सलूम्बर उपचुनाव में 6 प्रत्याशी उतरे हैं. चौरासी में 10 और देवली-उनियारा में 8 अभ्यर्थियों ने ताल ठोंकी है. 

राजस्थान में 13 नवंबर को मतदान

दौसा विधानसभा सीट पर 1957 से अब तक किसी भी महिला प्रत्याशी को जीत नसीब नहीं हुई है. इस बार बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने किसी महिला पर भरोसा नहीं जताया है. देवली- उनियारा सीट पर वर्ष 2008 से अब तक कोई महिला चुनाव नहीं जीत पाई है. इस बार बीजेपी और कांग्रेस ने किसी महिला को टिकट नहीं दिया है. खींवसर विधानसभा सीट पर वर्ष 2008 से अब तक सिर्फ हनुमान बेनीवाल और उनके भाई की जीत हुई है.

जानें इन सीटों का कैसा रहा हाल?

इस बार उन्होंने अपनी पत्नी कनिका बेनीवाल को मैदान में उतार दिया है. जबकि कांग्रेस ने भी महिला प्रत्याशी को टिकट दिया है. कनिका को मजबूत प्रत्याशी के तौर पर देखा जा रहा है. सलूंबर सीट पर वर्ष 2008 से अभी तक किसी महिला ने जीत का परचम नहीं लहराया है. यहां से तीन बार के विधायक रहे अमृत लाल मीणा की पत्नी को बीजेपी ने मैदान में उतार दिया है. कांग्रेस ने भी महिला उम्मीदवार को टिकट देकर सलूंबर का उपचुनाव दिलचस्प बना दिया है. चौरासी विधानसभा सीट पर अभी तक महिला को जीत नहीं मिली है. इस बार यहां पर किसी प्रमुख दल ने महिला को मैदान में नहीं उतारा है. 

ये भी पढ़ें-

राजस्थान: डीग में पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथ जी मंदिर का खास महत्व, जानें क्या है मान्यता?

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
अमरोहा: माता-पिता के बीच सो रहे बच्चे की घुटने से मौत, महज 23 दिन का था मासूम
अमरोहा: माता-पिता के बीच सो रहे बच्चे की घुटने से मौत, महज 23 दिन का था मासूम
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
Dhamaal 4 Release Date: 'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट

वीडियोज

Goa Nightclub Fire Case: नाइट क्लब के मालिकों की संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर | Breaking
क्या Gold अभी भी बढ़ेगा? कब और कैसे करें निवेश, जानिए Nilesh Shah MD, Kotak Mahindra AMC की सलाह|
Chanderi की Real Haunted कहानियां, “Stree” की Shooting Spots का सच, Local Legends, Tourism Boom और Handloom Heroes की Untold Journey
Indian Rice Industry को सबसे बड़ा झटका? Trump का नया Trade Move
Parliament Winter Session : Vande Matram पर Mallikarjuna Kharge की ललकार सुन दंग रह गया विपक्ष

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
अमरोहा: माता-पिता के बीच सो रहे बच्चे की घुटने से मौत, महज 23 दिन का था मासूम
अमरोहा: माता-पिता के बीच सो रहे बच्चे की घुटने से मौत, महज 23 दिन का था मासूम
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
Dhamaal 4 Release Date: 'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
Dhurandhar OTT Release: ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
हेल्थ प्लान लेते वक्त लोग जो भूल कर बैठते हैं, वही बाद में परेशानियां देती हैं
हेल्थ प्लान लेते वक्त लोग जो भूल कर बैठते हैं, वही बाद में परेशानियां देती हैं
देश के मेडिकल कॉलेजों में खाली सीटों का खुलासा, जानें कितनी हैं MBBS में खाली सीटें?
देश के मेडिकल कॉलेजों में खाली सीटों का खुलासा, जानें कितनी हैं MBBS में खाली सीटें?
Embed widget