एक्सप्लोरर

Rajasthan में Exit Poll के रिजल्ट देख नई भूमिका की तैयारी में BSP? किया बड़ा एलान

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में चुनाव परिणाम आने से पहले बीजेपी-कांग्रेस में हलचल तेज है. दोनों दलों के नेताओं को दिल्ली पर भरोसा है. इसलिए वहां से क्या संदेश आता है, सब कुछ उसी पर निर्भर रहेगा.

BSP on Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम रविवार 3 दिसंबर को आ रहे हैं. उसके पहले ही यहां पर राजनीतिक दलों का 'खेल' शुरू हो गया है. बीजेपी और कांग्रेस ने जोड़तोड़ की कोशिश शुरू कर दी है. कुछ प्रत्याशियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की है. वहां पर चुनाव परिणाम को लेकर मंथन भी हुआ है. वहीं, बीजेपी के कई नेता मैदान में डट गए हैं. कुछ निर्दलीय पहले से ही बीजेपी और कांग्रेस के टच में बने हुए हैं. रोचक बात है कि दोनों तरफ से आलाकमान अभी किसी को कोई संकेत या आदेश नहीं दे रहा है. फिर भी एक कोशिश शुरू हो गई है. 

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर के मोती डूंगरी गणेश जी के दर्शन किए. बीजेपी में कई दिग्गज नेता संभावित बातों को लेकर अपनी कोशिश कर रहे हैं. वहीं, कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तैयारी शुरू कर दी. शुक्रवार को बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने बड़ा एलान करके सबको चौंका दिया है. 

बसपा अध्यक्ष ने क्यों किया एलान ? 
राजस्थान बसपा के अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि बसपा मजबूती के साथ चुनाव लड़ी है. यहां पर आधा दर्जन विधायक बसपा के चुनाव जीतकर आएंगे. दो बार पहले भी कांग्रेस को वर्ष 2008 और 2018 में बसपा ने कांग्रेस को समर्थन दिया है लेकिन दोनों बार कांग्रेस ने हमारे विधायकों को खरीदने और तोड़ने का काम किया है. इसलिए मायावती का कहना है कि जो भी विधायक चुनाव जीतकर आएंगे उनका समर्थन किसी भी दल को बिना शर्त समर्थन नहीं दिया जाएगा. उन जीते हुए विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा, जो उन्हें सरकार में शामिल करेंगे. बसपा के इस एलान के बाद सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है. पिछली बार बसपा के छह विधायक चुनाव जीतकर आये थे. जो बाद में सभी कांग्रेस में शामिल हो गए थे. इसलिए बसपा ने पहले से ये दांव खेल दिया है. 

कांग्रेस और बीजेपी में सबकुछ आलाकमान के भरोसे 
राजस्थान में चुनाव परिणाम आने से पहले बीजेपी और कांग्रेस में हलचल तेज है. दोनों दलों के नेताओं को दिल्ली पर भरोसा है. इसलिए वहां से क्या संदेश या आदेश आता है, उस पर सबकुछ निर्भर रहेगा. फिर भी अलग-अलग सूत्रों और लोगों के जरिये एक फील्डिंग सजाई जा रही है. निर्दलीय और पार्टी के के जीतने वाले संभावित विधायक अपने-अपने खेमे में जाने की तैयारी में है. 

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: चुनाव के नतीजों को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा दावा, बोले- 'बस 24 घंटे इंतजार करिए...'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget