एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान की 20 सीटों पर 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, त्रिकोणीय मुकाबले में बने नए समीकरण

Rajasthan Assembly Election 2023: निम्बाहेड़ा, घाटोल, नोहर, संगरिया, तारानगर, भादरा में मुकाबला त्रिकोणीय है. RLP, CPM, BSP, JJP, ASP और कई निर्दलीय यहां पर समीकरण बना और बिगाड़ रहे हैं.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के विधानसभा चुनाव में इस बार मतदान के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं. इसके साथ ही कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है. मगर, उन सीटों पर मतदान 80 प्रतिशत से अधिक हुआ है. इसे लेकर अब नए समीकरण बनने की बात सामने आ रही है. जानकारों का कहना है कि बढ़े हुए मतदान से परिणाम में बदलाव आ सकता है. इसमें से ज्यादा सीटों वो है जहां पर कांग्रेस के प्रत्याशी पहले चुनाव जीत चुके हैं. 

इसके साथ ही उन सीटों पर भी मतदान 80 प्रतिशत हुए हैं, जहां पर कई मजबूत बगावती निर्दलीय के रूप में मैदान में दिख रहे हैं. बीजेपी और कांग्रेस के कई दिग्गज इन क्षेत्रों से चुनाव मैदान में है. बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ तारानगर से मैदान में हैं. कांग्रेस के पूर्व मंत्री हरीश चौधरी बायतु से मैदान में हैं. भादरा से सीपीआईएम के विधायक बलवान पूनियां मैदान में हैं. कांग्रेस के यूथ प्रदेश अभिमन्यु पूनियां की सीट पर संगरिया में 83.53 मतदान हुआ है. 

इन 20 सीटों पर हुआ 80 प्रतिशत से अधिक मतदान 
कुशलगढ़ में 88.13, पोकरण में 87.79, तिजारा में 86.11, निम्बाहेड़ा 85.58, घाटोल 85.35, नोहर 84.27, संगरिया 83.53,  तारानगर 82.51, भादरा 82.47, पीलीबंगा 82.42, सादुलशहर 81.72, सूरतगढ़ 80.66, शाहपुरा 83.83, चौमूं 83.61, नगर 80.08, बाड़ी 84.22, बांदीकुई 80.18, शिव 83.28, बाड़मेर 80.88 और बायतू 83.37 मतदान हुआ है. मतदान में इस बार हुए बदलाव को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इन सीटों पर पहली बार 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है. 

कुछ ऐसा है मुकाबला 
धौलपुर की बाड़ी, बाड़मेर, बायतु, शिव पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है. भीलवाड़ा की मांडल और भरतपुर की नगर सीट पर इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ है. रोचक बात है निम्बाहेड़ा, घाटोल, नोहर, संगरिया, तारानगर, भादरा में त्रिकोणीय मुकाबला है. आरएलपी, सीपीएम, बीएसपी, जेजेपी, एएसपी व कई निर्दलीय यहां पर समीकरण बना और बिगाड़ रहे हैं. इन सीटों पर पहली इतनी अधिक वोटिंग हुई है. इसलिए यहां परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: ज्यादा वोटिंग के बाद भी इन VIP सीट के प्रत्याशी उदास, हनुमान बेनीवाल की सीट पर भी बढ़ी टेंशन

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget