एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान में भी सपा देगी कांग्रेस को चुनौती, इतनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Rajasthan Elections 2023: राजनीतिक विश्लेषक बताते हैं कि सपा को सबसे ज्यादा उम्मीद एमपी से थी जहां कांग्रेस ने उन्हें एक भी सीट नहीं दी. इसके बाद से अखिलेश के निशाने पर बीजेपी के साथ कांग्रेस भी है.

Rajasthan Assembly Election 2023: इंडिया गठबंधन में दरार और बढ़ती जा रही है. जहां मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों पर असहमति के बाद तकरार हो गई वहीं अब इसका असर राजस्थान में देखने को मिल रहा है. समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान में भी पांच उमीदवार उतार कर कांग्रेस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है. समाजवादी पार्टी राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष वंदना यादव ने बताया कि हमारी पार्टी यहां पर पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

इन सीटों पर सपा लड़ेगी चुनाव
समाजवादी पार्टी ने यहां अलवर जिले की राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, थानागाजी, धौलपुर, नदबई और नगर सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं. हमें उम्मीद है कि पार्टी यहां अच्छा प्रदर्शन करेगी. उन्होंने बताया कि कांग्रेस से यहां पर कोई समझौता नहीं हो सका है. हमारा संगठन हर जिले में है. राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी प्रचार करने आयेंगे.

2008 में जीती थी एक सीट
चुनावी आंकड़े बताते हैं कि 2018 के चुनाव में सपा ने यहां से पांच उमीदवार उतारे थे, लेकिन उन्हें कामयाबी एक भी सीट पर नहीं मिली. हालांकि उन्हें 7.56 प्रतिशत वोट शेयर जरूर मिला था. राजस्थान में सपा को 2008 में एक सीट मिली थी.

सपा को एमपी में थी ज्यादा उम्मीद
राजनीतिक विश्लेषक बताते हैं कि सपा को सबसे ज्यादा उम्मीद मध्य प्रदेश से थी जहां कांग्रेस ने उन्हें एक भी सीट नहीं दी. इसके बाद से अखिलेश के निशाने पर भाजपा के साथ कांग्रेस भी है. हालांकि दोनों ओर से अभी इंडिया गठबंधन में ही लोकसभा चुनाव लड़ने का दावा किया जा रहा है.

अखिलेश ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप
मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे चालू पार्टी तक कह दिया. यही नहीं अखिलेश ने कांग्रेस पर उनकी पार्टी को धोखा देने का भी आरोप लगाया है. इसके बाद दोनों पार्टियों में तल्खी और बढ़ गई है. वहीं जबलपुर में सपा प्रमुख ने ये भी कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में हमसे दूरी बनाई है हम उत्तर प्रदेश में उनसे दूरी बनाएंगे.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: बीजेपी ने तीन दशक बाद खेला 'हिंदुत्व कार्ड', किसी मुस्लिम को नहीं दिया टिकट, तीन संतों को मिला मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget