एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: हरीश चौधरी से सचिन पायलट की मुलाकात पर चर्चा तेज, क्या मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी?

Rajasthan Election 2023: पूर्व मंत्री हरीश चौधरी से शुक्रवार को सचिन पायलट ने मुलाकात की है. इसके बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म है. इससे पहले विधायक ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की थी.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान कांग्रेस में कल से सियासी माहौल गर्म है क्योंकि शुक्रवार को पूर्व मंत्री और बायतु विधायक हरीश चौधरी से सचिन पायलट ने मुलाकात की है. उसके बाद से लगातार कई मंत्री और विधायकों ने मुलाकात की है. अभी मंत्री और विधायक की एक बड़ी लम्बी लिस्ट है जो जयपुर में हरीश चौधरी के घर जाकर मिलेंगे.

इसके पीछे की कहानी सामने आ रही है. चर्चा है कि हरीश चौधरी को कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. संगठन और सरकार में उन्हें प्रमोट करके लाया जा सकता है. मगर, दूसरी बात यह भी सामने है कि हरीश चौधरी ने अभी पिछले दिनों दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की थी. तभी तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. अब इसके पीछे कई और बातें हो रही हैं. 

क्यों हो रही मुलाकात ? 

विश्वसनीय सूत्र बता रहे हैं कि हरीश चौधरी ( Harish Chaudhary) न तो प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में हैं न ही सरकार में जाना चाहते हैं. उन्हें कांग्रेस आलाकमान प्रमोट करना चाहती है. दिल्ली की तरफ हरीश दौड़ लगाने की ओर अग्रसर हैं. उन्हें कांग्रेस वर्किंग कमेटी में जगह मिल सकती है. इसके साथ ही उन्हें राजस्थान कांग्रेस में बढ़ रहे तनाव को कम करने के लिए लगाया गया है. इसलिए जो नेता उनसे मिल रहे हैं उन्हें कांग्रेस आलाकमान का संदेश मिल रहा है.

उसी हिसाब से वो नेता हरीश चौधरी से मिल रहे हैं. हरीश उन सभी मंत्रियों और विधायक से उनके मन की बात जान और सुन रहे हैं. उसकी पूरी रिपोर्ट दिल्ली में आलाकमान को देंगे. इसके हिसाब से आगे की रणनीति तय हो सकती है. 

अब तक इन दिग्गजों से हुई मुलाकात 

हरीश चौधरी से अब तक सचिन पायलट (sachin pilot ), प्रमोद जैन भाया, चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा और राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने जयपुर आवास पहुंचकर मुलाक़ात की है. इसके मायने भी अब समझ में आने लगे हैं. अभी कई और दिग्गज मिलेंगे. 

मेनिफेस्टो की मिल सकती है जिम्मेदारी 

हरीश चौधरी वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के मेनिफेस्टो के अध्यक्ष थे. इस बार उन्हें कांग्रेस आलाकमान इस जिम्मेदारी को देना चाहता है. इसलिए अब प्रैक्टिस भी शुरू हो गई है. जिसका जल्द ही असर भी दिख सकता है. इस विधानसभा के चुनाव में पार्टी के लिए चौधरी बड़ी भूमिका में देखे जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Bharatpur News: अब केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटक कर सकेंगे ई-रिक्शा की सवारी, अब तक थी यह व्यवस्था

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट
Rajasthan CJP Protest Live Updates: राजस्थान में सड़क से विधानसभा तक हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, सदन में BJP-कांग्रेस आमने-सामने
LIVE: राजस्थान में सड़क से विधानसभा तक हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, सदन में BJP-कांग्रेस आमने-सामने
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget