एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: BJP के बाद कांग्रेस में दिखे बगावती सुर! बगरू MLA के खिलाफ लगे नारे, दिल्ली बैठक से पहले गरमाया माहौल

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने अभी कोई लिस्ट जारी नहीं किया है, उसके पहले ही बगरू विधानसभा सीट पर सीटिंग विधायक के खिलाफ नारेबाजी होने लगी है.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में कांग्रेस पार्टी अभी भी कोई लिस्ट जारी नहीं कर पाई है. ऐसे में अब कांग्रेस के सीटिंग विधायकों और संभावित उम्मीदवारों में विवाद बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में जयपुर जिले की सुरक्षित सीट बगरू से गंगा देवी विधायक हैं, कल उनके खिलाफ कई जगहों पर नारेबाजी हुई है. ऐसे ही कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें नारा लग रहा है कि, 'गंगा भगाओ, बगरू बचाओ'. गंगा देवी दूसरी बार यहां से विधायक हैं. इस बार बगरू विधानसभा सीट से बड़ी संख्या में लोग टिकट मांग रहे हैं. इसलिए यहां पर पार्टी किसे मौका देगी यह देखना है. मगर यहां पर टिकट देने में इस बार कांग्रेस के लिए बेहद कठिन डगर है. इस सीट पर माहौल गरमा गया है. 

बगरू जयपुर जिले की बेहद रोचक सीट है. यहां पर बगरू सुरक्षित सीट है. इस सीट पर कांग्रेस को जीत बेहद कम वोटों के अंतर से मिलती है. यहां पर चुनाव रोचक हो जाता है. ऐसे में इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों अपने चेहरे को लेकर तैयारी कर रही है. इस बार इसीलिए कांग्रेस विधायक गंगा देवी का विरोध भी हो रहा है. यहां पर कांग्रेस ने कई सर्वे करा लिया है.

https://x.com/PandeyKumar313/status/1713900830745928025?t=VeYChbyhaLBPPuHRBclqQA&s=09

जातिगत समीकरण 

बगरू विधानसभा सीट वैसे तो सुरक्षित सीट है. इसमें शहर के कई हिस्से आते हैं. इसलिए यहां पर कई जातियों का असर भी है. यहां पर 22.97 फीसदी एससी और 12.73 फीसदी एसटी वर्ग के लोग रहते हैं. इसके साथ ही यहां बड़ी संख्या में ब्राह्मण और जाट जाति के वोटर्स भी हैं. बगरू विधानसभा सीट का जातिगत समीकरण कुछ ऐसा ही है. इस सीट में करीब 40 ग्राम पंचायतें और शहर के 21 नगर निगम वार्ड आते हैं. इस सीट का मिजाज शहरी और ग्रामीण दोनों है. इसलिए यहां पर दोनों पार्टियों को टफ लड़ाई लड़ना होता है. 

कुछ ऐसा रहा है मतदान 

बगरू विधानसभा सीट पर 2,93,929 मतदाता हैं. इनमें 1,55,404 पुरुष और 1,38,525 महिलाएं हैं. साल 2018 में 72.37 फीसदी मतदान हुआ था. साल 2013 में 72.7 फीसदी और 2008 में 55.6 फीसदी मतदान हुआ था. साल 2013 में बीजेपी के कैलाश वर्मा ने 46,356 मतों से चुनाव जीता था. वहीं 2018 में कांग्रेस की गंगा देवी को 96,635 वोट मिले थे तो बीजेपी के कैलाश वर्मा को 91,292 मत मिले. महज कुछ हजार मतों से चुनाव में उन्हें हार मिली. साल 2008 में कांग्रेस की गंगा देवी को 57,036 मत तो बीजेपी के रक्षपाल कुलदीप को 53,519 मत मिले थे. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: कोटा में प्रेमी संग भागी 6 बच्चों की मां, गम में पति ने उठाया ये खौफनाक कदम!

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget