एक्सप्लोरर

Rajasthan Congress Candidate List: राजस्थान में कांग्रेस की 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, प्रताप सिंह खाचरियावास इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में कई बड़े चेहरे शामिल हैं. राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान कराया जाना है.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में कांग्रेस (Congress) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में 43 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है. इस सूची में सीएम गहलोत के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास (Pratap Singh Khachariyawas), परसादी लाल मीणा (Parsadi Lal Meena) और अर्जुन सिंह बमानिया (Arjun Singh Bamaniya) का नाम भी शामिल है, खाचरियावास सिविल लाइन्स से चुनाव लड़ेंगे. जबिक परसादी लाल मीणा को लालसोट से टिकट दिया गया है. वहीं, बमानिया को बांसवाड़ा से उम्मीदवार बनाया गया है.

कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 33 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी जिसमें सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी का नाम शामिल था. कांग्रेस ने 200 में से अब तक 76 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. 

 इन बड़े चेहरों को मिला टिकट
वहीं, दूसरी लिस्ट के बड़े नामों की बात करें तो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रघु शर्मा केकड़ी से, बृजेंद्र सिंह ओला झुंझुनूं से चुनाव लड़ेंगे. वहीं धौलपुर जिले के राजाखेड़ा विधानसभा से रोहित बोहरा टिकट मिला. रोहित बोहरा वित्त आयोग के अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह के बेटे हैं.  सांचौर से सुखराम विश्नोई को लगातार चौथी बार प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं,  लगातार दो बार से जीत रहे सुखराम विश्नोई सांचौर से चुनाव लड़ेंगे. अलवर जिले के रामगढ़ से साफिया खान की जगह उनके पति जुबेर को प्रत्याशी बनाया गया है. बानसूर से चौथी बार शकुंतला रावत को टिकट मिला.

43 उम्मीदवारों में इन नेताओं के नाम
जगदीश चंद्र जांगीड को सादुलशहर, गुरमीत सिंह कुन्नर को करणपुर, डुंगार राम गेडार को सूरतगढ़, विनोद कुमार चौधरी को हनुमानगढ़, गोविंद राम मेघवाल को खाजुवाला, डॉ. बुलाकी दास कल्ला को बीकानेर पश्चिम, सुशील डूडी को नोखा, अनिल कुमार शर्मा को सरदारशहर, ब्रिजेंद्र सिंह ओला को झुंझनू, राजकुमार शर्मा को नवलगढ़, हाकम अली को फतेहपुर, सुरेश मोदी को नीम का थाना, राजेंद्र सिंह यादव को कोटपुतली, बाबू लाल नागर को डुडु, प्रताप सिंह खाचरियावास को सिविल लाइन्स, अमीन कागजी को किशन पोल, रफीक खान को आदर्श नगर, लक्ष्ण मीना को बस्सी, शकुंतला रावत को बानसुर, जुबेर खान को रामगढ़, विश्वेंद्र सिंह को दीघ-कुमहेर, भजनलाल जाटव को वीर, रोहित बोहरा को राजाखेड़ा, ओम प्रकाश हुडला को महुआ, मुरारी ला मीना को दौसा से टिकट दिया गया है.

इन्हें भी मिला टिकट
मंत्री परसादी लाल मीना को लोलसोट, अशोक बैरवा को खांडर, नसीम अख्तर इंसाफ को पुष्कर, रघु शर्मा को केकरी, महेंद्र चौधरी को नवान, निरंजन आर्या को सोजाट, खुशवीर सिंह को मारवाड़ जंक्शन,  मेवाराम जैन को बाड़मेर, सुखराम विश्नोई को सांचौर, संयम लोधा को सिरोही, दयाराम परमार को खेरवाड़ा, पुष्कर लाल डांगी को मावली, रघुवीर सिंह मीना को सालुम्बेर, नाना लाल निनामा को घटोल, अर्जुन सिंह बमानिया को बांसवाड़ा, उदय लाल अंजना को निम्बाहेड़ा, रामलाल जाट को मंडल और प्रमोद जैन भाया को अंटा से टिकट दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Elections 2023: धौलपुर से दो बार की विधायक शोभारानी कुशवाह ने छोड़ी बीजेपी, कांग्रेस के टिकट पर लड़ेंगी चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
कोटा में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप, एक का फंदे पर दूसरे का बाथरूम में मिला शव
कोटा में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप, एक का फंदे पर दूसरे का बाथरूम में मिला शव

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget