एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: भरतपुर में अगले 48 घंटे रहेगा 'साइलेंस पीरियड,' उम्मीदवार प्रचार के लिए अपनाएंगे ये तरीका

Rajasthan Election Campaign: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को प्रचार का आखिरी दिन था. भरतपुर शहर सीट के सभी उम्मीदवारों ने आखिरी दिन रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन किया.

Rajasthan Assembly Election 2023 News: राजस्थान विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार का शोर गुरुवार (23 नवंबर) को शाम 6 बजे थम गया. प्रदेश की 200 विधानसभा सीट में 199 सीट पर 25 नवंबर को मतदान होगा. प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत झोंक दी. इस दौरान प्रत्याशियों ने मजबूती उपस्थिति दर्शान के लिए बड़ी संख्या में भीड़ लेकर अलग-अलग जगहों से रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया. इस दौरान कई जगहों पर उम्मीदवारों ने मतदाताओं का ध्यान आकर्षित करने के लिए बैंड बाजे साथ भी शहर में कई जगहों पर रैली निकाली.

चुनाव समाप्ती के बाद भरतपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए निर्धारित किए गए नियत समय और मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय से 48 घंटे पहले के समय की अवधि को साइलेंस पीरियड घोषित किया गया. इस नियम के तहत गुरुवार (23 नवंबर) से मतदान की समाप्ति तक रैली, जुलूस, सार्वजनिक सभा और लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध रहेगा. जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, लोक सुरक्षा हेतु दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों के क्रम में ये आदेश जारी किए गए हैं. इस आदेश के बाद 48 घंटे पूर्व प्रचार संबंधी समस्त गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है. इस दौरान डोर टू डोर संपर्क किया जा सकेगा, लेकिन 5 या 5 से अधिक व्यक्ति इकट्ठे नहीं हो सकेंगे.

मंत्री सुभाष गर्ग की साख होगी दांव पर
भरतपुर शहर विधानसभा सीट के सभी उम्मीदवारों ने प्रचार के आखिरी दिन पूरी ताकत झोंक दी. यहां से इस बार बीजेपी ने पूर्व विधायक विजय बंसल को मैदान में उतारा है, जबकि सत्तारुढ़ कांग्रेस-राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन उम्मीदवार डॉ. सुभाष गर्ग मैदान में है. वह गहलोत सरकार में मंत्री भी हैं और कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी उनके पास है. पिछाली बार सुभाष गर्ग ने बीजेपी प्रत्याशी विजय बंसल को 15 हजार से अधिक वोटों से हराया था. इससे पहले सुभाष गर्ग राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन भी रह चुके हैं. 

गिरीश चौधरी ने खड़ी की मुश्किलें
बीएसपी ने भरतपुर शहर सीट गिरीश चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. गिरीश चौधरी पहले कांग्रेस में थे, चुनाव से पहले उन्होंने बीएसपी का दामन थाम लिया है. इस सीट पर सबसे अधिक मतदाता जाट समाज से हैं. गिरीश चौधरी खुद जाट समुदाय से हैं. बीएसपी ने गिरीश चौधरी को मैदान में उतारकर बीजेपी-कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं. आखिरी दिन प्रचार-प्रसार में लगे सभी प्रत्याशियों का बाजार सहित अन्य जगहों पर जोरदार स्वागत हो रहा है, लेकिन मतदान के दिन वोटर्स रुख क्या होता है, ये बहुत मायने रखेगा. अगले महीने यानी 3 दिसंबर को सभी सीटों के परिणाम जारी किए जांयेंगे. 

ये भी पढ़ें: 

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में 25 नवंबर को वोटिंग, मतदाता से लेकर कितने हैं उम्मीदवार? जानें सबकुछ

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget