एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में BSP-AAP और कांग्रेस को लगातार लग रहे झटके, किसी ने बदल ली पार्टी तो कोई दूसरे प्रत्याशियों को दिया समर्थन

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में मतदान होने में अभी सात दिन का समय बचा है. अभी तक आप और सबपा के कई प्रत्याशी बदल चुके है पाला. बसपा को लग रहे झटके.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होने हैं. इसके लिए यहां पर पूरी तैयारी हो चुकी है. यहां पर राजनीतिक हलचल तेज है. बसपा (BSP) और आप (AAP) के लिए ज्यादा मुश्किल हो रहा है. जयपुर में आप के मजबूत प्रत्याशी माने जाने वाले पप्पू कुरैशी ने हवामहल सीट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के कहने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन कर दिया है. इस घटनाक्रम के बाद से आम आदमी पार्टी में खलबली मची हुई है. इसके पहले कुछ और आप नेताओं ने दल बदल लिया था. 

वहीं, बसपा के कई प्रत्याशी दूसरे दल के प्रत्याशियों को समर्थन दे रहे हैं. कांग्रेस के कई दिग्गज नेता बीजेपी में जा रहे हैं. जोधपुर की लूणी विधान सभा क्षेत्र से तैयारी कर रहे और सचिन पायलट के खास श्याम खींचड़ ने बीजेपी ज्वाइन करने का एलान कर दिया है. इस तरह के घटनाक्रम जारी हैं.

AAP और BSP के इन नेताओं ने बदला पाला 
आप नेता पप्पू कुरैशी हवामहल से कई बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. उन्हें आप मजबूत कैंडिडेट मान कर चल रही थी. पप्पू के लिए हवामहल पर आप एक बड़ी जनसभा करने वाली थी लेकिन पप्पू ने अब कांग्रेस को समर्थन कर दिया है. इससे यहां पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. आप इस घटना के बाद अलर्ट मोड पर है. अपने सभी मजबूत प्रत्याशियों के साथ डटी हुई है. 

वहीं, बसपा के कई मजबूत प्रत्याशी अपना पाला बदल चुके हैं. टोंक में बसपा प्रत्याशी अशोक बैरवा ने सचिन पायलट को समर्थन कर दिया है. सांगानेर में बसपा के प्रत्याशी रामलाल लील ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज का समर्थन कर दिया है. इस बार बसपा ने 196 प्रत्याशी मैदान में उतारे लेकिन मतदान से पहले ही 9 प्रत्याशियों ने मैदान छोड़ दिया है. कल राजस्थान में बसपा प्रत्याशी उदयपुर वाटी से संदीप सैनी ने कांग्रेस का समर्थन कर दिया है. 

कांग्रेस को लगातार लग रहे झटके 
राजस्थान में इस बार बीजेपी के कुछ नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है. तो वहीं कांग्रेस के कई दिग्गज बीजेपी में चले गए हैं लेकिन ये सिलसिला जारी है. आज जोधपुर के मजबूत नेता और सचिन पायलट खास श्याम खींचड़ बीजेपी का दामन थाम लेंगे. लूणी विधान सभा सीट से तैयारी करने वाले श्याम टिकट न पाने के बाद पाला बदल दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद से दुखी होकर मैं बीजेपी में जा रहा हूं. अभी कई और कांग्रेस बीजेपी में जाने की तैयारी में हैं. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: प्रियंका गांधी ने राजस्थान में कहा- 'दिवाली की राम-राम', पीएम मोदी पर ऐसे साधा निशाना

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget