एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: BJP उम्मीदवारों के चयन के लिए जेपी नड्डा और बीएल संतोष करेंगे मंथन, चार संभाग के नेताओं से लेंगे फीडबैक

Rajasthan Election 2023: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग के नेताओं से करेंगे मंथन.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधान सभा चुनाव को लेकर अब भाजपा में मंथन और तेज हो गया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी) और राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष दो दिन जयपुर में संभाग वार मंथन करेंगे. वहां के नेताओं से फीडबैक लेंगे और आगे की रणनीति तैयारी की जायेगी. चूंकि, पिछले दिनों जयपुर में जेपी नड्डा ने खुद मंथन किया था और उसके बाद यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

दरअसल, जयपुर संभाग के नेताओं से बातचीत हो गई है. अब बचे हुए संभागों की बैठक ली जाएगी. जिसमें संगठन महामंत्री बीएल संतोष और जेपी नड्डा प्रत्याशियों के नामों पर भी मंथन करेंगे. क्योंकि, इन सभी संभागों के नेताओं से फीडबैक नहीं लिया गया है. चूँकि, जहां एक तरफ लोग टिकट घोषित होने का इन्तजार कर रहे हैं, वहीं यह मंथन अलग सन्देश दे रहा है. 

इन चार संभागों की बैठक 
 
हाड़ौती संभाग के चार जिले बारां, बूंदी, कोटा और झालवाड़ के नेताओं से फीडबैक लिया जाएगा. जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग के सभी दिग्गज नेता शामिल होंगे. मेवाड़, मारवाड़ में इस बार भाजपा अपनी मजबूत तैयारी करने जा रही है. चुकीं, इन दोनों संभागों में पीएम नरेंद्र मोदी की दो बड़ी सभाएं हो चुकीं हैं. इसलिए अब वहां का फीडबैक लेने की तैयारी है. अजमेर संभाग में खासकर पुष्कर में जेपी नड्डा जा सकते हैं.

9 अक्टूबर को जेपी नड्डा और बीएल संतोष जयपुर आ जायेंगे. जानकारी के अनुसार 9 की शाम को जेपी नड्डा उदयपुर पहुंच जाएंगे. वहां पर 10 की सुबह बैठक में भाग लेंगे. उसके बाद जोधपुर संभाग का नंबर है. इस हिसाब से इन संभागों की बैठक और फीडबैक के बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो सकती है. 

14 अक्टूबर है बेहद ख़ास 

राजस्थान में चुनाव के मद्देनजर अब भाजपा अधिक विधायकों के टिकट नहीं काटेगी. जहां पहले 50 प्रतिशत विधायकों के टिकट काटने की तैयारी में थी, वहीँ अब  25 से 30 प्रतिशत के ही टिकट कट सकते है. ऐसे में अब 14 अक्टूबर को भाजपा के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट आ सकती है. जिसमें 50 से 80 नाम हो सकते हैं. जिसमें ज्यादातर महिलाओं के नाम शामिल है. कई नए नाम और चेहरे दिख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan: BJP कार्यकर्ता से हो गई भारी मिस्टेक, अपनी पार्टी के CP जोशी की जगह लगा दी कांग्रेस वाले सीपी जोशी की तस्वीर

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget