एक्सप्लोरर

राजस्थान में बोर्ड से लेकर रीट परीक्षा तक सरकार की रहेगी पैनी नजर, मदन दिलावर ने दिए जरूरी निर्देश

Madan Dilawar: राजस्थान में बोर्ड की परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रश्न पत्रों के स्ट्रांग बॉक्स की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस विभाग के अधिकारियों को ध्यान से काम करने की हिदायत दी है.

Rajasthan Board Exams: राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा 6 मार्च से शुरू होगी. जिसके लिए तैयारी तेजी से हो रही है. चूंकि राजस्थान में पिछले साल पेपर लीक का मामला छाया रहा. इसलिए अब सरकार उसे रोकने के लिए तमाम प्रयास करने में जुट चुकी है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने खुद राज्य स्तरीय परीक्षा समिति की बैठक ली है.

जिसमें रीट परीक्षा के सफल आयोजन के लिए भी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं. कहा गया है कि बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें. उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर गलत विषय के पेपर का वितरण जैसी त्रुटियों से बचें और विद्यार्थियों को समय पर प्रवेश के लिए पूर्व में ही निर्देश दिए जाएं. इस निर्देश को पूरी तरह से फॉलो करने के लिए तैयारी तेज हो गई है.

 पुलिस अधिकारियों को ध्यान से काम करने की हिदायत

शिक्षा मंत्री ने प्रश्न पत्रों के स्ट्रांग बॉक्स की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग के अधिकारी को ध्यान से काम करने की हिदायत दी है. उन्होंने कहा कि सभी बोर्ड परीक्षा केन्द्रों पर पेयजल, टॉयलेट व बिजली की उचित व्यवस्था की जाये.

रीट परीक्षा के लिए भी जरूरी निर्देश

शिक्षा मंत्री ने आगामी रीट परीक्षा के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं. उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा केन्द्र के आसपास के अन्नपूर्णा रसोई केन्द्रों में खाने की व्यवस्था सुचारू की जाएगी. जहां बैठने की उचित व्यवस्था के साथ खाने की सामग्री में गुणवत्ता और मात्रा में कोई कमी न रहे.

रीट परीक्षा के पारदर्शी, निष्पक्ष और सफल आयोजन के लिए संदिग्ध लोगों को परीक्षा व्यवस्था से दूर रखें और उन्हें पाबंद करें. जिससे बिना किसी व्यवधान के सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुचारू रूप से परीक्षा का आयोजन किया जा सके.

इसे भी पढ़ें: INDIA गठबंधन पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, ''BJP की सोच का विरोध करने वाली पार्टियां अब...'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक मुद्दे पर संसद में मुखर रहेगी कांग्रेस, सचिन पायलट बोले- जिद पर अड़ी है सरकार
NEET पेपर लीक मुद्दे पर संसद में मुखर रहेगी कांग्रेस, सचिन पायलट बोले- जिद पर अड़ी है सरकार
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
कोटा में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करते थे लाखों की ठगी
कोटा में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करते थे लाखों की ठगी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget