एक्सप्लोरर

राजस्थान के शिक्षकों को बड़ा झटका, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्कूलों में मोबाइल लाने पर लगाया बैन

Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि स्कूल के अंदर कोई भी मोबाइल फोन नहीं ले जाएगा. अगर कोई गलती से भी ले जाता है तो उन्हें इसे प्रिंसिपल के पास जमा कराना होगा.

Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) ने स्कूलों में शिक्षकों के मोबाइल फोन ले जाने पर नराजागी जताई है. उन्होंने सोमवार (6 मई) को एक आदेश जारी करते हुए कहा कि मोबाइल फोन एक बीमारी बन गया है. अब शिक्षकों को इसे स्कूलों के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. आदेश में मोबाइल फोन चलाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए है.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग पिछले आदेशों को लागू करने का प्रयास कर रहा है और स्कूलों में माहौल सुधारने के भी प्रयास किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि कोई भी शिक्षक प्रार्थना (पूजा-पाठ और नमाज) के बहाने स्कूल छोड़कर न जाये. उन्होंने साफ कहा है कि अगर कोई शिक्षक टीचर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होना चाहता है, तो वह छुट्टी लेकर जा सकता है. उनका कहना है कि स्कूलों के निरीक्षण के दौरान अकसर ऐसे मामले सामने आते हैं. 

स्कूलों में मोबाइल बैन
इसके अलावा स्कूल के अंदर कोई भी मोबाइल फोन नहीं ले जाएगा. अगर कोई गलती से भी ले जाता है तो उन्हें इसे प्रिंसिपल के पास जमा कराना होगा. इसके पीछे उन्होंने तर्क देते हुए कहा है कि स्कूलों में शिक्षक पूरे दिन मोबाइल पर शेयर मार्केट और न जाने क्या-क्या देखते रहते हैं. शिक्षक उसमें उलझे रहते हैं. इससे बच्चों की पढ़ाई का नुकसान होता है. उन्होंने कहा कि मोबाइल एक बीमारी जैसा हो गया है.

शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में स्टूडेंट की यूनिफॉर्म भी एक जैसी करने पर विचार कर रही है. शिक्षा मंत्री के मुताबिक यह विचार इसलिए किया जा रहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर घरों के बच्चों में बाकी स्टूडेंट की महंगी यूनिफॉर्म देखकर हीन भावना न आए. 

ये बी पढ़ें: कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी लोकसभा सीट पर क्यों दी बड़ी जिम्मेदारी? ये हैं संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget