एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में जिला प्रमुख, प्रधान और सरपंचों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे इतने पैसे

Bhajanlal Sharma News: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को राज्य में जिला प्रमुख, प्रधान और सरपंचों के मानदेय को बढ़ाने की घोषणा की है. यहां जानें मानदेय में यह वृद्धि कब से लागू की जाएगी?

Rajasthan Latest News: राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने ग्रामीण विकास को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है. समस्त जिला प्रमुखों, प्रधानों और सरपंचों के मानदेय बढ़ाने की घोषणा की गई है.

सीएम के मुताबिक मानदेय में यह वृद्धि एक अप्रैल से लागू होगी. सीएम भजनलाल शर्मा ने इसके लिए सभी जिला प्रमुखों, प्रधानों और सरपंचों को बधाई दी है.

 

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-''ग्रामीण राजस्थान का विकास सुनिश्चित करने वाले सम्मानित जिला प्रमुख, प्रधान एवं सरपंचों के लिए रंगोत्सव के पर्व होली से पूर्व हमारी सरकार की तरफ से उपहार-जिला प्रमुख(जिला परिषद), प्रधान (पंचायत समिति), सरपंच (ग्राम पंचायत) का मानदेय प्रतिमाह निम्नानुसार बढ़ाया गया.
जिला प्रमुख, जिला परिषद - ₹15180
प्रधान, पंचायत समिति - ₹10626
सरपंच , ग्राम पंचायत - ₹6072

मानदेय वृद्धि 1 अप्रैल 2024 से होगी लागू

यह मानदेय वृद्धि 1 अप्रैल 2024 से लागू होगी. समस्त जिला प्रमुखों, प्रधानों एवं सरपंचों को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ''

पेट्रोल और डीजल पर वैट में दो फीसदी कटौती

लोकसभा चुनाव पहले दो बड़े फैसले लेते हुए राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट में दो फीसदी कटौती और राज्य कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) में चार फीसदी बढ़ोतरी की है. राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को बैठक के बाद इसकी जानकारी दी.

उन्होंने कहा, ‘‘ राजस्थान में डीजल पेट्रोल के दाम को लेकर विसंगतियां थीं. हमने इसे दूर किया है और वैट की दर में हमने दो फीसदी की कमी की है.’’ 

उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों पर वैट में दो फीसदी की कमी व तेल विपणन कंपनियों द्वारा उठाए जाने वाले कदमों से राज्य में पेट्रोल के दाम में 1.40 रुपये से लेकर 5.30 रुपये प्रति लीटर तक की कमी आएगी. इसी तरह डीजल के दाम 1.34 रुपये से लेकर 4.85 रुपये प्रति लीटर तक कम होंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सीमावर्ती और दूरस्थ जिलों में लोगों को पेट्रोल और डीजल के दाम करीब पांच रुपये तक अधिक देने पड़ रहे थे. साथ ही, तेल विपणन कंपनी के डीलर को भी इस विसंगति के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा था.

आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल की वैट दर में दो प्रतिशत कमी की है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के निर्देशानुसार दूरस्थ जिलों के लिए डिपो से पेट्रोल पंप तक तेल परिवहन के मूल्य में भी कमी की गई है.

ये भी पढ़ें: BJP की सत्ता में वापसी के बाद क्या कांग्रेस लोकसभा चुनाव में दे पाएगी चुनौती? एमपी के सर्वे ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लागू होगा UCC, बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लागू होगा UCC, बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget