एक्सप्लोरर

धौलपुर में मकान की छत भरभरा कर गिरी, दो मजदूर की मौत और आधा दर्जन घायल

Rajasthan News: धौलपुर में निर्माणाधीन मकान की छत ढहने से 2 मजदूरों की मौत हो गई. आधे दर्जन से अधिक घायल हुए. मलबे से सभी को निकालने में दो घंटे लगे. घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है.

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र में संत नगर सड़क मार्ग स्थित निर्माणधीन मकान की तीसरी मंजिल की छत भरभरा कर गिर गई. जिसके मलबे में दबने से 2 मजदूरों की मौत हो गई और लगभग आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए है. 

घायलों को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया है. दोनों डेड बॉडी को जिला अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है. जानकारी के अनुसार बाड़ी शहर के संत नगर सड़क मार्ग पर मकान मालिक नीरज कुमार के मकान का निर्माणकार्य  चल रहा था. 

मौके पर मच गई चीख पुकार 
मकान की तीसरी मंजिल पर लगभग 20 मजदूर आरसीसी छत डालने का काम कर रहे थे. रात्रि के लगभग 12 बजे काम करते समय मकान की छत भरभरा कर ढह गई. छत के ढ़हने से ऊपर काम कर रहे मजदूर नीचे गिरकर मलबे में दब गए. आधी रात को अचानक हुई घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई. आसपास के लोग जाग गए. घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई. पुलिस एवं उपखंड प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. 

लगभग दो घण्टे कड़ी मशक्क्त करने के बाद मलबे के अंदर फंसे लोगों को रेस्क्यू किया गया. हादसे में दो मजदूरों की 35 वर्षीय लखन पुत्र रामचरण लोधा निवासी मूसलपुर एवं 32 वर्षीय भोला पुत्र सोहनलाल की मौत हो गई. पुलिस ने मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. 

जिला अस्पताल कर दिया गया रेफर 
हादसे में लगभग आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए. मजदूर कृपाल पुत्र रामजीलाल एवं बृजमोहन पुत्र कन्हैया लाल कोली समेत आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए. घायलों को बाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया . लेकिन गंभीर स्थिति होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जिला अस्पताल में दो मजदूरों का उपचार किया जा रहा है. अन्य मजदूरों की बेहद नाजुक स्थिति होने की वजह से चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है. मृतक मजदूरों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए है.

क्या कहना है उपखण्ड अधिकारी का 
उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा ने बताया है की रात को निर्माणाधीन मकान की छत अचानक भरभरा कर गिर गई. छत के ढहने से हादसा हुआ है. छत के मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत हो चुकी है लगभग आधा दर्जन मजदूर घायल हुए हैं. हादसे के कारणों की पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: 'दो भैंस होगी तो एक कांग्रेस...', पीएम मोदी ने दिया ये बयान तो अशोक गहलोत बोले- उन्हें क्या हो गया है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget