एक्सप्लोरर

Rajasthan Police: डेढ़ घंटे के अंदर सुलाझानी होगी जनता की समस्या, राजस्थान पुलिस को नए DGP के आदेश

राजस्थान के नए डीजीपी उमेश मिश्रा ने पद संभालने के बाद थानाधिकारी को आदेश दिया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि थानाधिकारी रोजाना डेढ़ घंटे लोगों की समस्या सूने और उसका निस्तारण करें.

Udaipur News: पुलिस का नाम सुनते ही जनता को उनकी कार्यप्रणाली याद आती है और फिर पुलिस की लापरवाही ध्यान आती है. राजस्थान के नए डीजीपी उमेश मिश्रा ने इसका एक समाधान निकाला है. डीजीपी उमेश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के सभी थानाधिकारी प्रतिदिन डेढ़ घंटा लोगों की सुनवाई के लिए देगें. इस समय लोग अपनी शिकायतें बता सकते हैं. इसके साथ ही शिकायतों का तुरंत निस्तारण भी करना होगा, जिसके लिए जिला एसपी को मॉनिटरिंग करनी होगी. 

जारी किया गया आदेश
पुलिस के प्रति आम लोगों की शिकायतें रहती हैं कि थाने में जाते हैं तो थानाधिकारी नहीं मिलते है, शिकायत की रिपोर्ट देने के बाद भी मामला कई दिनों तक पड़ा रहता है, लेकिन सुनवाई नहीं होती है. इसका हल निकालते हुए डीजीपी ने आदेश जारी किया है कि वर्किंग डे में रोजाना प्रत्येक थानाधिकारी दोपहर 12 बजे से लेकर 1.30 बजे तक थाने पर ही ही उपस्थित रहेंगे. इस समय थानाधिकारी सिर्फ जनसुनवाई करेंगे. यहीं नहीं इसके लिए एक रजिस्टर भी बनाना होगा. रजिस्टर में कौन शिकायतकर्ता कहां से आया और क्या समस्या लाया है, इसका ब्यौरा लिखा जाएगा. साथ ही थानाधिकारी का नाम भी लिखा जाएगा जिन्होंने सुनवाई की है. यहीं नहीं निस्तारण के लिए क्या किया यह भी लिखना होगा. इस रजिस्टर की मॉनिटरिंग जिला एसपी करेंगे. साथ ही थाने के बाहर एक बोर्ड भी लगाना होगा जिसमें इस पहल का प्रचार होगा. यहीं नहीं सीएलजी, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र के माध्यम से भी प्रचार करवाना होगा. 

थानाधिकारीयो को यह होगी चुनौती
इस पहल में सख्ती भी की गई है कि अगर जनसुनवाई के समय कोई थानाधिकारी थाने में उपस्थित नहीं रहा तो उसे वाजिब कारण देना होगा. केवल आपात स्थिति और राजकार्य के कारण ही थानाधिकारी जा सकते हैं. चुनौती यह है कि थाना अधिकारियों को आए दिन कोर्ट में पेशी पर जाना होता है. इसके अलावा थाना सर्कल में राउंड टाइम सहित अन्य राजकार्य होते हैं. ऐसी स्थिति में दोपहर को अकसर थानाधिकारी थाने पर नहीं मिलते हैं. साथ ही जिस दिन थानाधिकारी को जनसुनवाई से पहले किसी राजकार्य से थाना छोड़ना पड़ा तो ऐसे स्थिति में शिकायतकर्ताओं को कैसे पता चलेगा.

'इंदिरा गांधी की सत्ता चली गई, एक दिन पीएम मोदी भी चले जाएंगे, इसलिए हालात न बिगाड़ें...' जानें सत्यपाल मलिक ने क्यों कहा ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget