एक्सप्लोरर

क्या महाराणा प्रताप सच में हल्दीघाटी की जंग हार गए थे? डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने दिया बड़ा बयान

Diya Kumari: राजस्थान डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने बताया कि हल्दीघाटी युद्ध से जुड़ा शिलालेख गलत तथ्य दर्शा रहा था, जिसे उन्होंने सांसद रहते हुए 2021 में बदलवाया. अब वहां महाराणा प्रताप की विजय दर्ज है.

Diya Kumari on Maharana Pratap: जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने एक अहम खुलासा किया. उन्होंने हल्दीघाटी के शिलालेख पर टिप्पणी करते हुए बड़ा बयान दिया है. पीटीआई के अनुसार, उन्होंने कहा कि हल्दीघाटी के शिलालेख में यह लिखा गया था कि महाराणा प्रताप ने वह युद्ध हार दिया था, लेकिन 2021 में हमने उस शिलालेख को बदलवाया. उन्होंने इसे अपने कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि बताई.

हल्दीघाटी के शिलालेख में लिखा था अकबर जीता- दिया कुमारी 
कार्यक्रम के दौरान दिया कुमारी ने कहा, "हल्दीघाटी में जो शिलालेख था, उसमें यह उल्लेख था कि महाराणा प्रताप युद्ध हार गए और अकबर विजयी रहा. यह शिलालेख भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अंतर्गत आता है और आधिकारिक रूप से स्थापित था. चूंकि मैं उस समय वहां से सांसद थी, हमने इसके लिए दिल्ली तक प्रयास किए. उस समय माननीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल संस्कृति मंत्री थे और यह विभाग उनके अधीन आता था. उनके सहयोग से हमने इस ऐतिहासिक भूल को सुधारा और आज वहां यह दर्ज है कि महाराणा प्रताप युद्ध विजेता थे."

लोग बहुत उल्टी सीधी बातें करते हैं- दिया कुमारी
दिया कुमारी ने मंच से यह भी कहा कि इस बात की बहुत कम लोगों को जानकारी है और अब समय आ गया है कि सच्चाई को लोगों के सामने रखा जाए. उन्होंने कहा, "लोग बहुत उल्टी सीधी बातें करते हैं, लेकिन अब सच सबको बताने का समय आ चुका है. मैंने सोचा इस मंच से इस बात को साझा करना चाहिए ताकि सबको पता चले कि इतिहास को सही रूप में प्रस्तुत करने के लिए क्या प्रयास किए गए."

हल्दीघाटी का युद्ध भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जो 1576 में मेवाड़ के महाराणा प्रताप और मुगल सम्राट अकबर की सेनाओं के बीच लड़ा गया था. ऐतिहासिक रूप से इस युद्ध को निर्णयात्मक नहीं माना गया था, लेकिन वर्षों से इसे लेकर कई भ्रांतियां फैलती रही हैं. 

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK PM शहबाज को नजर आ रहा सोना ही सोना! डॉलर कमाने की फिराक में पाकिस्तान, चल दी एक और गंदी चाल
PAK PM शहबाज को नजर आ रहा सोना ही सोना! डॉलर कमाने की फिराक में पाकिस्तान, चल दी एक और गंदी चाल
UP Weather: यूपी में फिर पलटा मौसम, आज 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
यूपी में फिर पलटा मौसम, आज 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
T20 वर्ल्ड कप में भारत या पाकिस्तान? किसका बेहतर रहा रिकॉर्ड, पढ़िए आंकड़ें
T20 वर्ल्ड कप में भारत या पाकिस्तान? किसका बेहतर रहा रिकॉर्ड, पढ़िए आंकड़ें

वीडियोज

Janhit With Romana Ishar Khan: 'परमात्मा जिम्मेदार'...कोई नहीं गुनहगार? | Surajkund Mela
म्यूजिक के खौफ में नौजवानों को फांसी
Uttarakhand में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM Yogi का दिखा अलग अंदाज | ABP News
Surajkund Mela Accident: नहीं रूक रहा हादसे का कहर..मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? | Haryana News
Sandeep Chaudhary Debate: रूसी तेल पर अमेरिकी फरमान...किसका नफा, किसे नुकसान? | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK PM शहबाज को नजर आ रहा सोना ही सोना! डॉलर कमाने की फिराक में पाकिस्तान, चल दी एक और गंदी चाल
PAK PM शहबाज को नजर आ रहा सोना ही सोना! डॉलर कमाने की फिराक में पाकिस्तान, चल दी एक और गंदी चाल
UP Weather: यूपी में फिर पलटा मौसम, आज 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
यूपी में फिर पलटा मौसम, आज 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
T20 वर्ल्ड कप में भारत या पाकिस्तान? किसका बेहतर रहा रिकॉर्ड, पढ़िए आंकड़ें
T20 वर्ल्ड कप में भारत या पाकिस्तान? किसका बेहतर रहा रिकॉर्ड, पढ़िए आंकड़ें
Border 2 BO Day 17: ‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया बवाल, कर डाला धमाकेदार कलेक्शन, तोड़ा इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड
‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया बवाल, कर डाला धमाकेदार कलेक्शन
दिल्ली: 16 साल की लड़की की तेजाब पीने से मौत, पति पर लगा हत्या का गंभीर आरोप, पेचीदा है मामला
दिल्ली: 16 साल की लड़की की तेजाब पीने से मौत, पति पर लगा हत्या का गंभीर आरोप, पेचीदा है मामला
किन लोगों को नहीं मिल सकता अटल पेंशन योजना का लाभ, क्या होती है इसकी वजह?
किन लोगों को नहीं मिल सकता अटल पेंशन योजना का लाभ, क्या होती है इसकी वजह?
National Party Rule: कोई भी संगठन कब बन सकता है नेशनल पार्टी, जानें क्या है इसके नियम
कोई भी संगठन कब बन सकता है नेशनल पार्टी, जानें क्या है इसके नियम
Embed widget