एक्सप्लोरर

पाकिस्तान सीमा से सटे राजस्थान में आज रात होगा 'ऑपरेशन शील्ड' के तहत ब्लैकआउट' का ऐलान, क्या है तैयारी?

Operation Shield Rajasthan: डीएम आर्तिका शुक्ला ने कहा कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर ऑपरेशन शील्ड के तहत 31 मई को मॉक ड्रिल का आयोजन होगा. इस दौरान सायरन बजने के साथ ब्लैक आउट का भी ऐलान होगा. 

Blackout In Rajasthan: भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगते राजस्थान के इलाके में भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. आज (31 मई) को पाकिस्तान की सीमा से सटे राजस्थान समेत अन्य राज्यों में इमरजेंसी से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा. इसके लिए राजस्थान के अलवर, जयपुर, जोधपुर सहित सभी 41 जिलों में ऑपरेशन शील्ड का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान ब्लैकआउट का भी ऐलान होगा और सायरन भी बजेंगे. 
 
राजस्थान में शनिवार यानी 31 मई की शाम ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रील में एनडीआरफ की टीमें, सिविल डिफेंस, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य कई एजेंसियां शामिल होंगी. ताकि सरकार की विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल है या नहीं इसका अंदाजा लग सके. इसके बाद संबंधित क्षेत्र के नागरिक सायरन बजने के साथ स्वेच्छा से अपने घरों, प्रतिष्ठानों, दफ्तरों और वाहनों आदि की लाइट बंद कर ब्लैकआउट के ऐलान को सफल बनाएंगे. ऐसा कर लोग यह जान पाएंगे कि ब्लैकआउट का ऐलान होने पर सरकारी एजेंसियों के साथ आम नागरिकों का सहयोग अहम क्यों है?

दरअसल, अलवर जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर ऑपरेशन शील्ड के तहत 31 मई को ड्रोन हवाई हमले के समय राहत एवं बचाव के लिए मॉक ड्रील का आयोजन किया जाएगा. जिस स्थान पर मॉक ड्रिल का आयोजन होगा, उस स्थान के 2 किलोमीटर परिधि क्षेत्र में रात्रि के समय सायरन बजने के साथ ब्लैक आउट किया जाएगा.

राजस्थान के सभी 41 जिलों में होगी मॉक ड्रिल

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक राजस्थान के सभी 41 जिलों में मॉकड्रिल और ब्लैकआउट का आयोजन होगा. मुख्य सचिव ने इस दौरान 7 अलग-अलग तरह की घटनाओं का अभ्यास करने के निर्देश जारी किए हैं, जिनमें एयर फोर्स और सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम्स के बीच हॉटलाइन शुरू करना भी शामिल है.

29 मई को होना था मॉक ड्रिल का आयोजन 

मॉक ड्रिल का आयोजन राजस्थान में 29 मई को होना था, लेकिन में कुछ प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित करना पड़ा था. केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर आज मॉक ड्रिल के दौरान दुश्मन के फाइटर जेट्स, ड्रोन अटैक, मिसाइल अटैक आदि से बचाव की ट्रेनिंग सभी को दी जाएगी. साथ ही सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की तरफ से होने वाली आर्टिलरी फायरिंग के दौरान सुरक्षित रहने के भी तरीके सिखाए जाएंगे. 

ऑपरेशन शील्ड क्या है?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए मई की शुरुआत में भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया था. पाकिस्तानी सेना और आतंकी संगठनों द्वारा संचालित लॉन्च पैडों को भारतीय सेना ने ध्वस्त कर दिया था. पाकिस्तान के गिड़गिड़ाने पर सीजफायर (India-Pakistan Ceasefire) घोषित किया गया था. पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार अब ऑपरेशन शील्ड (Operation Shield) लेकर आई है, जिसके तहत 31 मई को राजस्थान समेत पाकिस्तानी सीमा से सटे छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी. 

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget