एक्सप्लोरर

राजस्थान में आकाशीय बिजली का कहर, चपेट में आने से दो लोगों की मौत, एक गंभीर झुलसा

Rajasthan News: राजस्थान के डीग और बयाना में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति और एक बच्चे की मौत हो गई. वहीं दूसरा बच्चा घायल हो गया.

Rajasthan Thunderstorm News: राजस्थान के बयाना और डीग जिले में आकाशीय बिजली गिरी. बयाना में एक व्यक्ति की मौत हुई तो डीग में एक बच्चे की बिजली गिरने से मौत हुई. वहीं एक बच्चा झुलस कर घायल हुआ. उसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. डीग जिले के गांव नगला महारानियां के ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार (17 जून)  दोपहर बाद से लगातार क्षेत्र में बरसात हो रही है.

बरसात होने पर 7 साल का आकाश और 10 साल का माधव दोनों बरसात में नहा रहे थे कि अचानक इन दोनों के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई. बिजली गिरने से घायल हुए दोनों बच्चों को ग्रामीण डीग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने आकाश को मृत घोषित कर दिया और माधव को प्रथम उपचार  देकर हालत नाजुक चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया है.

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

बच्चों के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से गांव नगला महारानियां में चारों तरफ सन्नाटा फैल गया है. साथ ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. डॉक्टर सोहिल सिंघल ने बताया कि हमारे यहां आकाशीय बिजली से झुलसे दो बच्चे आए थे. जिसमें आकाश की मौके पर ही मौत हो गई थी. हमने आकाश का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है.

घायल माधव की हालत गंभीर होने पर उसकी प्रथम उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है. भरतपुर जिले के बयाना कस्बा सहित उपखंड क्षेत्र में मंगलवार शाम प्री-मानसून की बरसात शुरू हो गई. बरसात होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं एक गांव में यह बारिश जानलेवा साबित हुई. तेज गर्जना के साथ आई.

60 साल के रामनिवास गुर्जर की मौके पर ही मौत

इस बरसात के दौरान सदर थाना क्षेत्र के गांव कपूरा ढहर में आकाशीय बिजली गिरने से 60 साल के रामनिवास गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक रामनिवास गुर्जर के पुत्र नरसी गुर्जर ने बताया है कि उसके पिता रामनिवास गुर्जर मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे अपने खेत में मेड़ पर उगी खरपतवार को साफ कर रहे थे. इसी दौरान तेज बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बरसात शुरू हो गई.

बरसात से बचने के लिए किसान खेत में लगे पेड़ के नीचे बैठ गया. उसी समय अचानक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई और रामनिवास बेसुध होकर गिर पड़े. धमाके की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और घायल रामनिवास को निजी वाहन से बयाना उपजिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने राम निवास को मृत घोषित कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: पति से लड़ाई के बाद कार की डिग्गी में छिपकर ससुराल पहुंची पत्नी, बोली- 'ये मेरा ही घर है'
अलवर: पति से लड़ाई के बाद कार की डिग्गी में छिपकर ससुराल पहुंची पत्नी, बोली- 'ये मेरा ही घर है'
IIT जोधपुर का बड़ा कमाल! अब धूप से होगी एनर्जी स्टोर, वैज्ञानिकों ने बनाया स्मार्ट मैटेरियल
IIT जोधपुर का बड़ा कमाल! अब धूप से होगी एनर्जी स्टोर, वैज्ञानिकों ने बनाया स्मार्ट मैटेरियल
राजस्थान जेल में गूंजेंगी शहनाइयां! पति की हत्या की दोषी महिला से शादी करेगा कैदी, HC की मंजूरी
राजस्थान जेल में गूंजेंगी शहनाइयां! पति की हत्या की दोषी महिला से शादी करेगा कैदी, HC की मंजूरी
राजस्थान पंचायत-निकाय चुनावों में देरी पर HC सख्त, आज होगी अहम सुनवाई, CEC-OBC आयोग के सचिव तलब
राजस्थान पंचायत-निकाय चुनावों में देरी पर HC सख्त, आज होगी अहम सुनवाई, CEC-OBC आयोग के सचिव तलब

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget