एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: अजय माकन के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, समर्थन में उतरीं दिव्या मदेरणा

दिव्या मदेरणा ने अजय माकन के इस्तीफे को लेकर लिखा की एक स्वाभिमानी व्यक्ति के लिए ऐसे हालात में पद छोड़ने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं बचता और अजय माकन ने वही किया.

Rajasthan Politics: राजस्थान में जैसे-जैसे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के आने की तारीख करीब आ रही है वैसे-वैसे कांग्रेस में चल रही कलह व गुटबाजी भी खुलकर सामने आ रही है. इस बीच प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे के बाद सियासी पारा और चढ़ गया है. एक के बाद एक कई नेता अपनी ही पार्टी के नेताओं पर हमला बोल रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

अजय माकन के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है. राजस्थान कांग्रेस में आर-पार की लड़ाई के लिए के नेता मैदान में उतार चुके हैं. प्रदेश प्रभारी पद से अजय माकन के इस्तीफे के बाद उनके समर्थक काफी आहत हैं.

गहलोत गुट पर बोला हमला
वहीं जोधपुर के ओसिया से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा भी अजय माकन के समर्थन में उतरते ही एक बार फिर गहलोत गुट को निशाने पर लिया है. दिव्या मदेरणा ने एक के बाद एक कई ट्वीट अजय माकन के समर्थन में करते हुए सीएम गहलोत के गुट पर जोरदार हमला बोल दिया है.

दिव्या मदेरणा ने ट्वीट में लिखा, "खरगे जी को अजय माकन का इस्तीफा स्वीकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि बागी गुट वही चाहता है. बागी गुट ऐसा प्रभारी महासचिव चाहता है जो उनकी ब्लैकमेलिंग के आगे घुटने टेक दे और जो गांधी परिवार के नजदीकी, केवल कांग्रेस के हित में काम करने वाला नहीं हो."

दिव्या मदेरणा ने अजय माकन के इस्तीफे को लेकर गहलोत पर सवाल उठाते हुए लिखा, "अजय माकन का इस्तीफा देना बहुत दुखद है लेकिन इस्तीफे तो दूसरी तरफ से होने चाहिए थे, जिन लोगों को अनुशासनहीनता के मामले में नोटिस दिए गए थे, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. अजय माकन की जगह इस्तीफे तो नोटिस मिलने वाले नेताओं के होने चाहिए."

नहीं कोई दूसरा विकल्प
दिव्या मदेरणा ने अजय माकन के इस्तीफे को लेकर लिखा की एक स्वाभिमानी व्यक्ति के लिए ऐसे हालात में पद छोड़ने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं बचता और अजय माकन ने वही किया.

दरअसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की तैयारियां चल रही थी उसी दौरान 25 सितंबर को प्रदेश प्रभारी अजय माकन व मलिकार्जुन खडगे सभी विधायकों से एक लाइन में प्रस्ताव पास कराने के लिए जयपुर पहुंचे थे जहां पर सभी की बैठक होनी थी. 

सभी विधायकों ने बैठक का बहिष्कार किया और उसके बाद स्पीकर के आवास पर जाकर सभी ने इस्तीफा दे दिया. इसको अनुशासनहीनता और बगावत मानते हुए कार्रवाई की मांग की गई, जिसको लेकर नेताओं को नोटिस भी जारी हुए लेकिन कार्रवाई नहीं इस्तीफा देने वाले सभी नेता यह चाहते थे कि जिसने 2020 में पार्टी से बगावत करके गए थे सचिन पायलट उनको मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाए उनके अलावा किसी को भी मुख्यमंत्री बनाया जाए

प्रदेश प्रभारी अजय माकन का उस दौरान एक वीडियो भी सामने आया थे. उस वीडियो में अजय माकन सीट पर बैठे हैं और उनके पास अन्य कई नेता भी बैठे हैं और वीडियो में अजय माकन यह बोलते साफ सुनाई देते हैं कि अभी तो और भी कई लोग टूटकर इधर आएंगे थोड़ा इंतजार करो इतना बोलते ही सभी लोग हंसी के ठहाके लगाते हैं. इसको लेकर गहलोत गुट ने अजय माकन पर षड्यंत्र करने का आरोप लगाया था.

ये भी पढ़ें

Ajay Maken: अजय माकन के इस्तीफे पर नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया का बड़ा बयान, कहा- अनुशासन में फ्रैक्चर साफ दिख रहा है

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget