एक्सप्लोरर

राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 155, जयपुर से सबसे ज्यादा मामले

Corona Cases In Rajasthan: राजस्थान में कोरोना के 155 मामले सामने आए हैं. जयपुर में सबसे ज्यादा 92 मामले सामने आए हैं. इस मामले में राज्य सरकार ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी है.

Covid-19 Cases In Rajasthan: राजस्थान में लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले. बीते 24 घंटे में 18 नए मामले सामने आए हैं. नए मामलों में 12 राजधानी जयपुर और दो दो मामले चित्तौड़गढ़-डूंगरपुर और जोधपुर से हैं. 18 नए संक्रमितों में 60 साल से ऊपर के 5 बुजुर्ग भी शामिल हैं. इसके अलावा 18 से 40 साल की उम्र के 9 युवा भी शामिल है.

18 नए मामलों को मिलाकर राजस्थान में अब तक 155 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. राजस्थान में अब तक 17 जिलों से कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से एक संक्रमित की मौत हो चुकी है. 14 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. जबकि बाकी संक्रमित होम आइसोलेशन में रह रहे हैं.

सबसे ज्यादा मामले राजधानी जयपुर से सामने आए

अब तक सबसे ज्यादा मामले राजधानी जयपुर से सामने आए हैं. जयपुर में कोरोना के 92 मामले सामने आ चुके हैं .इसके बाद उदयपुर में 16 संक्रमित मिले हैं. जोधपुर के 13 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है. बीकानेर में 8 और डीडवाना में 5 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. चित्तौड़गढ़ में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

अजमेर- बालोतरा, डूंगरपुर, सवाई माधोपुर और दौसा में दो-दो लोगों की कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आई है. फलोदी-राजसमंद, टोंक, सीकर, चूरू और एक अन्य जगह से एक-एक मामले सामने आए हैं. 155 मामले सामने से राज्य में हड़कंप मच गया है. इस मामले में राज्य सरकार ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी है.

मौजूदा वेरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं

कहा गया है कि कोरोना का मौजूदा वेरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं है. लेकिन इसके बावजूद लोगों को एहतियात बरतना चाहिए. सार्वजनिक स्थानों पर खुद के बचाव के लिए मास्क लगाना चाहिए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए. हाथ को हर थोड़ी देर पर साबुन से धुलना चाहिए या फिर सेनेटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए. 

प्रशासन की ओर से अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है. एहतियात के तौर पर कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए जिला अस्पतालों में एक आरक्षित वार्ड रखा गया है. लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है. जरा सा भी शक होने पर उन्हें तत्काल कोविड जांच कराने की सलाह दी गई है. कोविड जांच के लिए अस्पतालों में भी अलग वार्ड बनाए गए हैं. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget