एक्सप्लोरर

Rajasthan Corona Update: जयपुर में मिले कोरोना के 7 मरीज, राजस्थान में अब इतनी हुई मरीजों की कुल संख्या

Corona Cases In In Rajasthan: राजस्थान में कोरोना धीरे-धीरे पैर पसारने लगा है. आज कुल 11 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं. राजस्थान में 722 और जयपुर में 154 लोगों के सैंपल लिए गए थे.

Corona In Rajasthan: राजस्थान में कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है. आज राजस्थान में 722 लोगों की सैम्पलिंग हुई है. जिसमें से 11 कोरोना से संक्रमित लोग मिले हैं. जिसमें जयपुर में सिर्फ 7 केस मिले हैं. इसके साथ ही साथ जयपुर में कुल 154 लोगों की सैम्पलिंग हुई है. एक केस अलवर, एक दौसा, एक कोटा और एक केस सवाईमाधोपुर में मिला है. अजमेर और अन्य जिलों में सैंपलिंग हुई है लेकिन केस नहीं मिले हैं. वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग लगातार एलर्ट मोड पर काम कर रहा है. 26 दिसंबर को प्रदेश में कोरोना से निपटने के लिए मॉकड्रिल भी की जाएगी. इतना ही नहीं आज दो दुर्घटनाग्रस्त कोविड पॉजिटिव लोगों की मौत हुई है. हालांकि, विशेषज्ञों ने मृत्यु की वजह दुर्घटना को माना है. 

कोरोना पर विभाग अलर्ट हुआ 

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि राजकीय अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों में भी जांच, दवा, बैड, ऑक्सीजन सहित अन्य चिकित्सा सुविधाओं को परखने के लिए 26 दिसम्बर को फिर से मॉक ड्रिल की जाएगी. मॉक ड्रिल के बाद सूचनाओं को विश्लेषण कर उचित कदम उठाए जाएं. उन्होंने एसएआरआई रोगियों की सतत निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार कोविड टेस्ट कराए जाने के निर्देश भी दिए. उन्होंने कहा कि को-मॉरबिड रोगियों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर की पालना के लिए जागरूक किया जाए. 

नोडल अधिकारी नियुक्त

कोविड प्रबंधन की समीक्षा के बाद चिकित्सा संस्थान अलर्ट मोड किये जाने के निर्देश दिए गए है. चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार कोविड के वर्तमान में सामने आए सॉर्स कॉव-2 जेएन.1 सब वैरिएंट का घातक प्रभाव देखने में नहीं आया है. जिसपर एहतियातन सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं चाक-चौबंद रखी जाने की तैयारी है. ग्रेडेड रेस्पॉन्स सिस्टम (केसेज की संख्या के अनुसार चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता) के अनुसार एक्शन प्लान बनाया जा रहा है.

उन्होंने कोविड पॉजिटिव केस एवं इससे होने वाली मौत की तत्काल रिपोर्टिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने के निर्देश दिए गए है. उन्होंने कहा कि एसएआरआई एवं कोविड रोगियों की रिपोर्ट आवश्यक रूप से आईएचपीआई पोर्टल पर दर्ज किये जाने के निर्देश दिए गए हैं. 

ये भी पढ़ें

Kota Weather Update: कोटा में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी हुई कम, सड़कों पर रेंगती नजर आ रही गाड़ियां

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget